फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police will take non-bailable warrant in Harsh firing case

हर्ष फायरिंग मामले में गैर जमानती वारंट लेगी पुलिस

Sun, 08 Aug 2021 01:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
Police will take non-bailable warrant in Harsh firing case
हर्ष फायरिंग मामले में गैर जमानती वारंट लेगी पुलिस
विज्ञापन

खरखौदा। चार दिन पूर्व गांव सलेमपुर में बरात में हुई फायरिंग के दौरान गोली लगने से घायल हुए ग्रामीण के मामले में पुलिस नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही है। सोमवार तक आरोपी गिरफ्तार नहीं होते हैं तो पुलिस न्यायालय से गैर जमानती वारंट लेगी। इसके बाद भी आरोपी पुलिस की पकड़ में नहीं आते हैं तो कुर्की की उद्घोषणा का नोटिस उनके मकान पर चस्पा करेगी।
बुधवार रात मेरठ के थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र की जाकिर कॉलोनी से सलेमपुर बरात पहुंची थी। नशे में बरातियों ने सलेमपुर गांव में घुसते ही लाइसेंसी व अवैध हथियारों से अंधाधुंध फायरिंग व आतिशबाजी शुरू कर दी थी। इस दौरान गोली लगने से ग्रामीण मूसा (55) घायल हो गया था। जिस पर ग्रामीणों ने बरातियों को पीट-पीटकर वहां से भगा दिया था।
विज्ञापन

पंचायत में दुल्हन पक्ष ने भी निकाह करने से इनकार कर दिया था। घायल पक्ष की ओर से दूल्हे सहित चार लोगों को नामजद किया गया था। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहे हैं। पुलिस लगातार उनके मकानों पर दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ किठौर बृजेश कुमार सिंह का कहना है कि पुलिस प्रयास कर रही है कि सोमवार तक इस मामले में गिरफ्तारी होगी। यदि सोमवार तक कोई गिरफ्तारी नहीं होती है तो बाद में आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट लिया जाएगा। यदि उसके बाद भी आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ते हैं तो कुर्की उद्घोषणा की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed