{"_id":"6792a59e76e295478f0dbf81","slug":"police-will-take-navneet-timkia-on-custody-remand-meerut-news-c-14-1-mrt1051-765630-2025-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: नवनीत टिमकिया को कस्टडी रिमांड पर लेगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: नवनीत टिमकिया को कस्टडी रिमांड पर लेगी पुलिस
विज्ञापन
मेरठ। योगेश भदौड़ा गैंग के शूटर हिस्ट्रीशीटर नवनीत उर्फ मीनू टिमकिया को पुलिस कोर्ट से कस्टरी रिमांड पर लेगी। इसकी प्रकिया जॉनी पुलिस ने शुरू कर दी है। नवनीत बुधवार को पुलिस को चकमा देकर कोर्ट में पेश होकर जेल चला गया था। उसके साथी सागर उर्फ राजपाल को मंगलवार को जानी पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़ा था, उसके पैर में गोली लगी थी, जबकि नवनीत पुलिस पर फायरिंग करते हुए भाग गया था। इसके बाद एसएसपी की ओर से उस पर 25 हजार का इनाम घोषित किया था। नवनीत की मां उमेश देवी गांव टिमकिया की प्रधान हैं। उसका भाई सिपाही और भाभी कांस्टेबल हैं।
सोमवार को जानी क्षेत्र में वीडियो वायरल हुआ था। इसमें नवनीत उर्फ मीनू टिमकिया रजबहे के किनारे पिस्टल से गोली चला रहा था, जबकि सागर उर्फ राजपाल पास में खड़ा था। पुलिस ने रात में ही उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस ने मंगलवार तड़के टिमकिया तिगड्डा मार्ग पर मुठभेड़ में सागर उर्फ राजपाल निवासी गांव टिमकिया को गिरफ्तार किया था। उसके पैर में गोली लगी थी। नवनीत टिमकिया पुलिस पर फायरिंग करते हुए भाग गया था।
बुधवार को नवनीत टीपीनगर थाने में दर्ज आर्म्स एक्ट के मामले में जमानत तुड़वाकर कोर्ट में पेश हुआ। यहां से उसे जेल भेज दिया गया था। एसपी देहात राकेश मिश्रा ने बताया कि पुलिस अब उसे कस्टडी रिमांड पर लेगी। जानी पुलिस ने तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- --