फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police will take action against those celebrating New Year without permission

Meerut News: बिना अनुमति नया साल मनाने वालों पर कार्रवाई करेगी पुलिस

Tue, 31 Dec 2024 02:49 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2024 02:49 AM IST
विज्ञापन
Police will take action against those celebrating New Year without permission
सिर्फ 5 होटलों ने ली अनुमति, बिना अनुमति के होटल, रेस्टोरेंट में नए साल का जश्न मनाने वालों को नोटिस जारी
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। नए साल के जश्न पर मंगलवार रात पुलिस की कड़ी नजर रहेगी। महानगर में 30 लाख की आबादी में सिर्फ 5 होटल ने ही पुलिस से कार्यक्रमों की अनुमति ली है। शहर के 16 थाने की पुलिस ने 750 होटल व रेस्टोरेंट को नोटिस जारी कर बिना अनुमति के रात में जश्न मनाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। सुरक्षा के मद्देनजर एनएच-58, गढ़ रोड सहित मुख्य मार्ग स्थित होटल और मुख्य चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस ने प्लान बना लिया। एसपी सिटी, एसपी ट्रैफिक और सर्किल सीओ गश्त करते रहेंगे।
2025 नए साल का जश्न मनाने की तैयारी में होटल, रेस्टोरेंट और निजी संस्थानों में सजावट हो गई है। शहर में डीजे की बुकिंग हो चुकी और चौराहे भी सज गए है। डीएम दीपक मीणा ने ठंड के चलते 30 व 31 दिसंबर की स्कूल की छुट्टी कर दी, जिसके चलते बहुत सारे लोग न्यू ईयर की पार्टी मनाने उत्तराखंड या अन्य जगहों पर निकल गए हैं। मेरठ के 100 से अधिक होटल में रात के समय जश्न मनाया जाएगा। एलआईयू समेत खुफिया विभाग की अलग-अलग एजेंसियों ने इनपुट दे दिया है। इसके बाद पुलिस-प्रशासन की नींद टूटी। सोमवार शाम पुलिस-प्रशासन अधिकारियों ने न्यू ईयर पार्टी मनाने वाले होटलों की जानकारी की। जिसमें पता चला कि शहर में सिर्फ पांच होटलों ने पार्टी मानने की अनुमति प्रशासन से मांगी है।
विज्ञापन

एसएसपी विपिन टाडा ने बताया है कि बिना अनुमति के 31 दिसंबर की रात नए साल का जश्न मनाने की तैयारी कर रहे 750 होटल-रेस्टोरेंट संचालकों को नोटिस जारी किए गए हैं। इसमें स्पष्ट लिखा कि बिना अनुमति के रात में 10 बजे के बाद न्यू ईयर की पार्टी में डीजे बजाने पर कार्रवाई की जाएगी। थाना पुलिस द्वारा भेजे नोटिस के बाद होटल, रेस्टोरेंट संचालक में हलचल मची है, जिन्होंने पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों से संपर्क साधा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



हुड़दंग मचाने वालों पर होगी कार्रवाई
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि न्यू ईयर पार्टी के दौरान हुड़दंग मचाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। कई जगहों पर स्टंटबाजी होने का इनपुट मिला है, वहां पर पहले से पुलिस मुस्तैद कर दी है। होटल संचालकों को चेतावनी दी कि रात्रि 10 बजे से पहले कार्यक्रम का समापन कर लें। शराब सेवन या अराजकता करने वालों के साथ-साथ होटल संचालकों पर भी कानूनी कार्रवाई करेंगे।



150 यातायात पुलिसकर्मी रहेंगे मुस्तैद
एसपी ट्रैफिक राघवेंद्र कुमार मिश्रा ने नए साल के जश्न को देखते हुए 150 यातायात पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगा दी है। खासतौर पर एनएच-58, गढ़ रोड स्थित कई होटलों के बाहर जाम की स्थिति न बने, उसको देखते हुए पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। एसपी सिटी और सर्किल के सीओ रात में गश्त करेंगे। आम पब्लिक को परेशानी नहीं होनी चाहिए। शाम को कई जगह पर रूट डायवर्जन किया गया, ताकि जाम की स्थिति से निपटा जा सके।

अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:

अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:

अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:

अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:

अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:

अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:

अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:

अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed