फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police will lock up those involved in hooliganism and stunts on Dussehra.

Meerut News: दुल्हैंडी पर हुड़दंग और स्टंटबाजी करने वालों को हवालात में बंद करेगी पुलिस

Wed, 04 Mar 2026 01:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Police will lock up those involved in hooliganism and stunts on Dussehra.
मंगलवार देर रात को सदर नया बाजार में होलिका दहन करते लोग |
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। दुल्हैंडी पर हुड़दंग और स्टंटबाजी करने वालों को हवालात में पुलिस बंद करेगी। पांच सौ पुलिसकर्मी शहर में तैनात किए गए है। जो हर गतिविधि पर नजर रखेंगे। शहर के सभी थानों में मिलाकर 22 बाइक लगाई गई है। जिस पर दो पुलिसकर्मी तुरंत सूचना मिलते ही रिस्पांस करेगी। हर छोटी घटना पर पहुंचकर मामले का संज्ञान लेगी।
एसएसपी अविनाश पांडेय ने बताया कि पांच सौ पुलिसकर्मी के अलावा दो कंपनी पीएसी, क्यूआरटी की टीम लगाई गई है। संवेदनशील और अति संवेदनशील इलाकों में पुलिस तैनात की गई है। इंटेलीजेंस की टीम को भी सक्रिय कर दिया गया है। बैरियर लगाकर चेकिंग की जाएगी। 22 बाइक पुलिस की लगाई गई है। प्रत्येक बाइक पर दो पुलिसकर्मी तैनात किए गए है। एसएसपी ने बताया कि सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही है। माहौल खराब करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी शिकंजा कसा जाएगा। एसपी यातायात राघवेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि शहर में 25 प्रमुख स्थानों पर बैरियर लगाए गए है। जिससे वाहन चालक तेजी से न चलाएं। उन्होंने अपील की है कि नशा करके वाहन न चलाएं। यातायात नियमों का पालन करें।
विज्ञापन


होली पर भडकाऊ और आपत्तिजनक गाने बजाने पर होगी कार्रवाई
होली पर भड़काऊ और आपत्तिजनक गाने बजाने पर पुलिस ने कार्रवाई करने की बात कही है। एसएसपी अविनाश पांडेय ने बताया कि होली पर किसी तरह का कोई माहौल खराब न हो, इसलिए सभी पर निगरानी रखी जा रही है। भड़काऊ और आपत्तिजनक गाने बजाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। डीजे संचालकों को भी सभी थानेदारों ने निर्देश दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed