फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police will keep an eye on hooligans during Holi

Meerut News: होली में हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर

Wed, 12 Mar 2025 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Mar 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Police will keep an eye on hooligans during Holi
हस्तिनापुर। एसपी देहात ने होली, रमजान आदि के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस और क्यूआरटी के साथ नगर में फ्लैग मार्च निकाला। आगामी त्योहारों को देखते हुए भाईचारे एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने के निर्देश दिए। साथ ही त्योहार के दौरान लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई।
विज्ञापन

मंगलवार को एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा ने पुलिस फोर्स के साथ फ्लैग मार्च निकालते हुए कस्बे के लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से होली का पर्व मनाने की अपील की। इस दौरान किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की। चेतावनी दी कि अगर किसी भी असामाजिक तत्व ने कोई अफवाह फैलाकर माहौल खराब करने की कोशिश की तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि आगामी त्योहारों को देखते हुए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। पुलिस की निगाह हर गतिविधि पर बनी हुई है। बाजारों में लगातार गश्त की जा रही है। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों ने कस्बे के लोगों से बातचीत कर उन्हें सुरक्षा का अहसास कराया और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की की बात कही। होली के दौरान शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। इस मौके पर सीओ अभिषेक पटेल, थानाध्यक्ष राम प्रकाश शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed