फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: Police will interrogate girlfriend in case of student's death

यूपी: एलएलबी के छात्र की मौत के मामले में प्रेमिका से पूछताछ करेगी पुलिस, खुलेगा असली राज

Fri, 11 Jun 2021 10:58 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Fri, 11 Jun 2021 10:58 AM IST
सार

एलएलबी के छात्र की मौत के मामले में पुलिस उसकी प्रेमिका से पूछताछ करेगी। पूछताछ में प्रेमिका कोई बड़ा राज खोल सकती है। 

विज्ञापन
Meerut News: Police will interrogate girlfriend in case of student's death
मेरठ पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में एलएलबी के छात्र की आत्महत्या के मामले में पुलिस उसकी प्रेमिका से पूछताछ करेगी। पुलिस पीड़ित परिवार से शिकायती पत्र लेकर कार्रवाई करने की तैयारी में है। पुलिस का कहना कि छात्र ने ऐसा कदम क्यों उठाया, इसकी वजह तलाश की जा रही है। छात्र के पास पिस्टल कहां से आया, इसकी भी जांच होगी।

विज्ञापन


हापुड़ की पन्ना कॉलोनी निवासी एलएलबी के छात्र रोहित ने गढ़ रोड स्थित गांधी आश्रम के पास पीके होटल में मंगलवार रात पिस्टल से खुद को गोली मारकर जान दे दी थी। पुलिस के मुताबिक, पीड़ित परिवार ने कहा है कि रोहित का एक युवती से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। युवती ने शादी करने से इनकार किया, जिससे वह डिप्रेशन में आ गया और उसने खुद को गोली मार ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर नौचंदी प्रेमचंद्र शर्मा का कहना है कि पुलिस ने पीड़ित परिवार के लोगों से संपर्क किया है। उसकी प्रेमिका से भी पूछताछ की जाएगी। हालांकि पीड़ित परिवार ने अभी तक लिखित में कोई शिकायत नहीं दी है। अगर कोई शिकायती पत्र देंगे तो कार्रवाई भी निश्चित तौर पर होगी। एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना है कि पुलिस मामले की छानबीन करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed