{"_id":"684f370f0634b1aeca067715","slug":"police-will-conduct-checking-in-deserted-and-ruined-buildings-meerut-news-c-14-1-mrt1051-891075-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीरान और खंडहर पड़े भवनों में पुलिस चेकिंग करेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीरान और खंडहर पड़े भवनों में पुलिस चेकिंग करेगी
विज्ञापन
मेरठ। जनपद में वीरान और खंडहर पड़े भवनों का सूचीबद्ध करके पुलिस उनकी चेकिंग करेंगी। एक सप्ताह तक पूरे जिले में यह अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान पुलिस संबंधित भवन के विभागीय अधिकरियों और भवन स्वामियों को नोटिस तामील कराएगी, ताकि वो अपने इन भवनों की देखरेख स्वयं कर सके। उनकी चारदीवारी करें और दरबाजों पर तालाबंदी की जाए। हाल में हुई आपराधिक घटनाओं को देखते हुए एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने इन भवनों के चेकिंग के निर्देश जनपद पुलिस को दिए हैं।
हाल में ही सदर बाजार थाना क्षेत्र में छावनी एरिया में गांधी बाग के पास खंडहर पड़े भवन में एक महिला की दुष्कर्म के बाद नृशंस हत्या कर दी। वारदात के तीन दिन बाद शव में बदबू आने पर पुलिस को इसकी जानकारी हुई। भावनपुर थाना क्षेत्र में काली नदी के निकट खंडहर पड़े भवन में एक युवक का नग्न अवस्था में शव मिला था, मगर अभी तक उसकी पहचान नहीं हो सकी। वीरान पड़े मकानों और खंडहर हुए भवनों में जरायम होता कई बार पुलिस को मिला। असामाजिक तत्व भी इन स्थानों पर अनेक कृत्य करते है। इन सबको देखते हुए एसएसडी ने जनपद के सभी थाना प्रभारियों को अपने क्षेत्र में ऐसे भवनों की चेकिंग करके उन्हें सूचीबद्ध करने के निर्देश दिए हैं। खंडहर पडे़ अधिकांश भवन सरकारी विभागों के हैं। इसलिए सरकारी विभागों के अधिकारियों के अलावा भवन स्वामियों को भी पुलिस नोटिस जारी करेगी, ताकि वो अपने भवनों की देखरेख कर सके।
एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि ऐसे भवनों की चेकिंग का अभियान एक सप्ताह तक चलेगा। ऐसे तमाम भवनों को सूचीबद्ध किया जाएगा। प्रत्येक थानों में इनका रिकॉर्ड भी देखा जाएगा। किस थाना पुलिस ने ऐसे भवनों की चेकिंग कर सूचीबद्ध किया है, इसकी मॉनिटरिंग सीओ करेंगे। बाद में भी हल्का इंचार्ज इन भवनों में नियमित चेकिंग करते रहेंगे।