फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police will bring Nepali gang leader Bal Bahadur to Meerut on B warrant

Meerut News: नेपाली गिरोह के सरगना बल बहादुर को बी वारंट पर मेरठ लाएगी पुलिस

Mon, 15 Jul 2024 05:56 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2024 05:56 AM IST
विज्ञापन
Police will bring Nepali gang leader Bal Bahadur to Meerut on B warrant
मेरठ। नेपाली गिरोह के सरगना बाल्या धामी उर्फ बल बहादुर को टीपीनगर पुलिस बी वारंट पर मेरठ लाएगी। पुलिस की टीम कानूनी कार्रवाई के लिए उदयपुर पहुंच गई है। बल बहादुर ने नवंबर 2022 में टीपीनगर के कमलानगर में बिल्डर प्रदीप गुप्ता के करोड़ों की लूट को अंजाम दिलाया था।
विज्ञापन

बहल बहादुर से पूछताछ में उसने कई राज खोले हैं। बल बहादुर और उसके साथी देशभर में अपने साथियों के जरिए लगातार चोरी की वारदातों को अंजाम दिला रहे हैं। इनके साथी हर प्रदेश में फैले हुए हैं। गिरोह शहर के बड़े कारोबारियों के घर पर नौकरी करने घुसते हैं और चोरी की वारदात को अंजाम दिला देते हैं। इसी बल बहादुर 20 नवंबर को टीपीनगर के कमलानगर में बिल्डर प्रदीप गुप्ता के घर पर गार्ड मनोज को नशीला पदार्थ देकर साथियोें लक्ष्मण और लालभूल के साथ करोड़ों रुपये का माल ले गया था। मेरठ में वारदात करने के बाद उसने गुरुग्राम में भी लाखों रुपये की चोरी कराई थी। इसके बाद उदयपुर में एक महिला के घर से 50 लाख के जेवरात चोरी करके नेपाल भाग गया था।
विज्ञापन

एसटीएफ ने नेपाल से लक्ष्मण को गिरफ्तार करके उसके पास से लाखों रुपये कीमत के जेवरात बरामद किए थे। नेपाल पुलिस ने इसके बाद बल बहादुर और लालभूल को गिरफ्तार कर लिया था। टीपीनगर पुलिस कानूनी कारणों के चलते बल बहादुर को मेरठ नहीं ला पाई थी। बल बहादुर जमानत मिलने के बाद भारत में फिर से गिरोह के साथ सक्रिय हो गया। शनिवार को राजस्थान की उदयपुर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि बल बहादुर को बी वारंट पर मेरठ लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed