{"_id":"6058f6e98ebc3ec89b7f6a0d","slug":"police-went-to-doctor-s-house-but-not-arrest-meerut-news-mrt531244497","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री के नाम से रंगदारी मांगने का आरोप लगाने वाले डॉक्टर को पकड़ने पहुंची पुलिस, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री के नाम से रंगदारी मांगने का आरोप लगाने वाले डॉक्टर को पकड़ने पहुंची पुलिस, हंगामा
विज्ञापन
रंगदारी प्रकरण : डॉक्टर को पकड़ने पहुंची पुलिस, हंगामा
मेरठ। मंत्री के नाम से रंगदारी मांगने की बात कहने वाले डॉक्टर को पकड़ने के लिए पुलिस पहुंच गई। इस पर कुछ लोगों ने हंगामा कर दिया। मामला बढ़ते देख पुलिस टीम लौट आई।
मेडिकल थाने में डॉक्टर शकील अहमद ने बताया था कि भाजपा के मंत्री राजा जय प्रताप के नाम से आकाश तोमर और सूरज गुप्ता ने उनसे रंगदारी मांगी है। मेडिकल पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर सोमवार को कोर्ट में पेश किया है। जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया।
पुलिस का कहना है कि डॉक्टर ने रिपोर्ट दर्ज करने से मना कर दिया था। इसके चलते मंत्री को बदनाम करने की बात कहते पुलिस ने डॉक्टर के खिलाफ भी केस दर्ज कर लिया। सोमवार को मेडिकल थाने की पुलिस डॉक्टर को पकड़ने के लिए उनके क्लीनिक पर पहुंच गई। यहां डॉक्टर के समर्थकों ने हंगामा कर दिया। हंगामा बढ़ते देख पुलिस टीम लौट गई। सीओ सिविल लाइन देवेश सिंह का कहना है कि मेडिकल थाने की पुलिस जांच कर रही है। जो भी आरोपी होंगे जेल जाएंगे।