{"_id":"634c67c045e06174cc30cfd6","slug":"police-was-interrogating-the-condition-of-the-young-man-deteriorated-sardana-news-mrt6098997145","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस कर रह थी पूछताछ, युवक की हालत बिगड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस कर रह थी पूछताछ, युवक की हालत बिगड़ी
विज्ञापन

सरधना। थाना पुलिस ने एक लूट की घटना के मामले में कुछ आरोपियों को दबिश देकर उठाया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। रविवार शाम पूछताछ के दौरान एक आरोपी की हालत अचानक बिगड़ गई। बेहोश होने पर पुलिस ने उसे नगर के अस्पताल में भर्ती कराया।
थाना पुलिस ने क्षेत्र में हुई कई घटनाओं को लेकर कुछ आरोपियों को दबिश देकर उठाया था। रविवार की शाम आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही थी। बताया गया कि उनमें से एक आरोपी लियाकत की हालत अचानक बिगड़ गई और वह बेहोश होकर गिर गया। काफी देर तक आरोपी युवक को होश नहीं आने पर थाना पुलिस की बेचैनी बढ़ गई। पुलिस ने तुरंत आरोपी को नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है। थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि एक आरोपी की अचानक हालत बिगड़ गई थी। उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब युवक की हालत सामान्य है।