{"_id":"61ae65398e985966f7693875","slug":"police-was-beaten-up-in-a-village-in-meerut-and-seven-accused-arrested-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : मेरठ में पुलिस को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, सात लोग गिरफ्तार, 25 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, ये था मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : मेरठ में पुलिस को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, सात लोग गिरफ्तार, 25 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, ये था मामला
Tue, 07 Dec 2021 01:02 AM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 07 Dec 2021 01:02 AM IST
सार
मेरठ के एक गांव में पुलिस को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। इस दौरान दरोगा से असलहा छीनने की भी कोशिश की गई। पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
एसएसपी प्रभाकर चौधरी।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मेरठ जनपद में परीक्षितगढ़ के खटकी गांव में फायरिंग की सूचना पर पहुंची परीक्षितगढ़ पुलिस पर रविवार देर रात ग्रामीणों ने हमला कर दिया। पुलिसकर्मियों को दौड़ाकर पीटा। दरोगा से सरकारी असलहा छीनने का प्रयास किया। पुलिस ने रात में ही सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
परीक्षितगढ़ के खटकी गांव में शराब पीने को लेकर राजू और मंजीत पक्ष में मारपीट के बाद गोलियां चल गईं। सूचना पर परीक्षितगढ़ थाने में तैनात दरोगा मोहसिन, गोपाल वर्मा, विपिन और सिपाही योगेंद्र व राजकुमार समेत सात पुलिसकर्मी रविवार रात 12 बजे खटकी पहुंचे। गांव में तीन युवक अनावश्यक घूमते देकर पुलिस वालों ने पकड़ लिए और थाने ले जाने लगे। आरोप है कि युवकों और ग्रामीणों ने पुलिस के साथ मारपीट कर दी। दरोगा गोपाल वर्मा की पिस्टल छीनने का प्रयास किया।
विज्ञापन
हमले में तीनों दरोगा और दो सिपाही योगेंद्र व राजकुमार घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। सूचना पर परीक्षितगढ़ थाना प्रभारी राजीव कुमार किठौर व भावनपुर समेत कई थाने की फोर्स के साथ पहुंचे और राजीव उर्फ बिट्टू, अनुज, मुनेंद्र, राजीव, अमित निवासी खटकी व हरेंद्र, उपेंद्र निवासी पतला निवाड़ी मोदीनगर को गिरफ्तार कर लिया। एसपी देहात केशव कुमार ने बताया कि सात नामजद और 25 अज्ञात पर सरकारी कार्य में बाधा डालने, पुलिस पर हमला, जान से मारने का प्रयास, लूट के प्रयास की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: शादी की खुशियों में मातम: भीषण हादसे में पति-पत्नी और बेटी की मौत, कार के उड़े परखच्चे, देखिए दर्दनाक तस्वीरें
गुंडा एक्ट और गैंगस्टर में होगी कार्रवाई
एसएसपी ने कहा कि पुलिस पर हमला करने वालों पर गुंडा एक्ट व गैंगस्टर की कार्रवाई होगी। गांव में लाइसेंसी शस्त्रों की भी जांच की जाएगी। मामले की जांच सीओ सदर देहात पूनम सिरोही को सौंपी है। वहीं सोमवार को दिनभर गांव में पुलिस की दबिश चलती रही।
यह भी पढ़ें: वारदात से दहला इलाका: पहले बच्चों को उतारा मौत के घाट, फिर खुद उठाया खौफनाक कदम, देखें मौके की तस्वीरें