{"_id":"68322dee9a2085066c03a357","slug":"police-took-the-businessman-from-the-shop-and-later-released-him-meerut-news-c-72-1-mrt1061-134107-2025-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी को दुकान से ले गई पुलिस, बाद में छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारी को दुकान से ले गई पुलिस, बाद में छोड़ा
विज्ञापन
मेरठ। कोतवाली थाना क्षेत्र के भगत सिंह मार्केट से सराफ व्यापारी को रोहटा पुलिस लूट के मामले में पूछताछ के लिए उठाकर ले गई। वहीं व्यापारियों का आरोप है कि पुलिस ने सराफ व्यापारी को गलत उठाया है। जिसके बाद व्यापारी इकट्ठा होकर एसएसपी ऑफिस पहुंचे और जमकर हंगामा किया। बाद में व्यापारी को छोड़ दिया गया।
नौचंदी थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर निवासी एक सराफ की भगत सिंह मार्केट में सराफ की दुकान है। शनिवार सुबह सराफ अपनी दुकान पर बैठे थे। आरोप है कि इसी बीच रोहटा पुलिस दुकान पर पहुंची और सराफ को जबरन उठाकर अपने साथ ले गई।
मार्केट के व्यापारियों ने पुलिस का विरोध किया। इस पर पुलिस ने व्यापारियों को मौके से हटा दिया। इसके बाद व्यापारी इकट्ठा होकर एसएसपी डॉ. विपिन ताडा के कार्यालय पर पहुंचे। व्यापारी नेता जीतू नागपाल ने फोन का घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी। व्यापारियों ने सराफ को नहीं छोड़ने पर प्रदर्शन की चेतावनी दी थी। एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा का कहना है कि एक मामले के पूछताछ के लिए सराफ को लेकर आए थे। पूछताछ के बाद सराफ को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।