सरधना। नगर में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से सरधना थाना पुलिस ने बृहस्पतिवार को नगर क्षेत्र में पैदल मार्च निकाला। यह मार्च तहसील रोड से शुरू होकर मुख्य बाजार, बस अड्डा, चौक बाजार सहित विभिन्न मार्गों से होते हुए पूरे नगर में निकाला गया।
पैदल मार्च का नेतृत्व थाना प्रभारी निरीक्षक प्रताप सिंह ने किया। इस दौरान उन्होंने राहगीरों, व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों से संवाद कर शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति शांति भंग करने का प्रयास करता है तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके। इंस्पेक्टर प्रताप सिंह ने चेतावनी दी कि शरारती तत्वों या अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।