{"_id":"6a2ac66234534087e003614c","slug":"police-to-take-accused-father-on-remand-on-june-15-meerut-news-c-73-1-smrt1029-107493-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: तुषार हत्याकांड \nहत्यारोपी पिता को 15 जून को रिमांड पर लगी पुलिस, \nहत्या में प्रयुक्त पिस्टल करेगी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: तुषार हत्याकांड हत्यारोपी पिता को 15 जून को रिमांड पर लगी पुलिस, हत्या में प्रयुक्त पिस्टल करेगी बरामद
विज्ञापन
हत्यारोपी पिता को 15 जून को रिमांड पर लेगी पुलिस
हत्या में प्रयुक्त लाइसेंसी पिस्टल करेगी बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
खरखौदा। 11 दिन पहले एक जून को हापुड़ के दोमई निवासी तुषार त्यागी की हत्या में प्रयोग की गई लाइसेंसी पिस्टल बरामद करने के लिए पुलिस हत्यारोपी पिता सुंदर को पुलिस 15 जून को 11 घंटे की रिमांड पर लाएगी। पुलिस के अनुसार, सुंदर ने घटना के बाद पिस्टल को देहरादून गन हाउस में जमा करा दी थी। वहीं, घटना में नामजद अरविंद उर्फ बिट्टू त्यागी ने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया था। उधर, नामजद आरोपी तरुण त्यागी अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर है।
हापुड़ जनपद के गांव दोमई निवासी तुषार त्यागी (24) की मेरठ-बुलंदशहर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पांची अंडरपास के समीप उसी की स्कॉर्पियो कार में गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद तुषार की बहन मोना त्यागी ने पुलिस कंट्रोल रूम को अपने पिता सुंदर त्यागी उर्फ राजीव द्वारा भाई तुषार की हत्या करने की सूचना दी थी। बाद में पुलिस ने मृतक तुषार की पत्नी शिखा की तहरीर पर राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल (आरएनडी) हापुड़ के जिलाध्यक्ष अरविंद त्यागी उर्फ बिट्टू त्यागी व तरुण त्यागी के खिलाफ हत्या की नामजद प्राथमिकी दर्ज की थी।
घटना के 24 घंटा बीतने से पहले ही पुलिस ने मामले में खुलासा करते हुए तुषार के पिता सुंदर उर्फ राजीव एवं पिता के साथी अमित निवासी देहरादून को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। तुषार की बहन ने बाद में पुलिस द्वारा भाई के हत्या आरोपी बनाए गए कैंसर से पीड़ित अपने पिता सुंदर को निर्दोष बताया था तथा इस षड्यंत्र में गांव की राजनीति के तहत भाई की हत्या होना बताकर मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की थी। पुलिस के दबाव के बाद अरविंद त्यागी उर्फ बिट्टू ने भी कोर्ट में सरेंडर कर दिया। लेकिन मृतक परिवार का आरोप है कि इस हत्या का मुख्य षड्यंत्रकारी अभी भी फरार है।
विज्ञापन
-- -- -- -
11 घंटे के डिमांड पर लाएगी
पुलिस के अनुसार 15 जून को सुबह छह बजे से शाम पांच तक सुंदर को रिमांड पर लेकर पुलिस पूछताछ करेगी तथा हत्या में प्रयुक्त लाइसेंसी पिस्टल बरामद करेगी। रिमांड पर हत्या के मामले के कई अन्य राज भी खुलने की संभावना है।
--
वर्जन
इस हत्याकांड में पुलिस की जांच अभी जारी है। यदि इस मामले में किसी अन्य की भी संलिप्त पाई जाती है तो उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रमोद कुमार सिंह, सीओ किठौर