फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police tightens noose on vehicle theft gang, gangster action against three criminals

Meerut News: वाहन चोर गैंग पर पुलिस का शिकंजा, तीन पर गैंगस्टर की कार्रवाई

Fri, 01 May 2026 02:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Police tightens noose on vehicle theft gang, gangster action against three criminals
मेरठ। देहली गेट थाना क्षेत्र में बढ़ती वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरोह के सरगना सिविल लाइन निवासी फैजान व उसके दो साथी इंचौली निवासी कासिफ व लिसाड़ी गेट निवासी इब्राहिम उर्फ राजा के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की है। वर्तमान में गैंग सरगना जेल में बंद है।
विज्ञापन

एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि पुलिस जांच में सामने आया कि फैजान अपने गैंग के सदस्यों कासिफ और इब्राहिम उर्फ राजा के साथ मिलकर भीड़-भाड़ वाले बाजारों और सुनसान इलाकों की पहले रेकी करता था। इसके बाद मौका पाकर वाहन चोरी कर उन्हें छिपा दिया जाता था और बाद में दूसरे जनपदों में कम कीमत पर बेच दिया जाता था। पहचान छिपाने के लिए गिरोह के सदस्य लगातार ठिकाने बदलते रहते थे। इन सभी आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी वाहन चोरी के कई मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

गिरोह को गैंग चार्ट के तहत सूचीबद्ध कर उनकी गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। साथ ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाई जा सके। एसपी सिटी का कहना है कि गैंग के दो अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed