फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police teams and STF rage in search of miscreants

व्यापारी से लूटपाट के मामले में ताबड़तोड़ दबिश

Mon, 12 Oct 2020 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Police teams and STF rage in search of miscreants
बड़ौत में सीमेंट व्यापारी के साथ हुई वारदात को लेकर यमुना खादर के बाद लुहारी गांव में दबिश देती प? - फोटो : BARAUT
बदमाशों की तलाश में पुलिस टीमों और एसटीएफ की दबिश
विज्ञापन

लूटपाट के दौरान सीमेंट व्यापारी प्रदीप आत्रेय को गोली मारने के मामले में रिपोर्ट दर्ज
मुख्यमंत्री के निर्देश पर अपर मुख्य सचिव और डीजीपी कर रहे मामले की निगरानी
सांसद बागपत और मेरठ, विधायक सरधना और बड़ौत व्यापारी के परिजनों से मिले
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत (बागपत)। सीमेंट व्यापारी प्रदीप आत्रेय को गोली मारकर नकदी लूट के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वयं घटना का संज्ञान लिया है। उनके निर्देश पर अपर मुख्य सचिव अविनाश अवस्थी और डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी इस मामले की निगरानी कर रहे हैं। दोनों अधिकारियों ने पुलिस जांच की प्रगति की जानकारी ली और व्यापारी प्रदीप आत्रेय के परिजनों से भी बात की। उधर, मेरठ में भर्ती व्यापारी की हालत गंभीर बनी हुई है।
सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री सत्यपाल सिंह, सांसद मेरठ राजेंद्र अग्रवाल, विधायक सरधना संगीत सोम, विधायक बड़ौत केपी सिंह मलिक, नगर पालिका बड़ौत के अध्यक्ष अमित राणा ने भी मेरठ में भर्ती व्यापारी प्रदीप आत्रेय के स्वास्थ्य की जानकारी ली और परिजनों से बात की। एसपी अभिषेक सिंह का कहना है कि एसटीएफ मेरठ सहित कई पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है। जल्द ही हमलावर पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन

बिनौली रोड पर शुक्रवार शाम तीन-चार बदमाशों ने सीमेंट व्यापारी प्रदीप आत्रेय से उनके व्यापारिक प्रतिष्ठान पर लूटपाट की थी। लूटपाट के बाद भाग रहे बदमाशों में से एक को प्रदीप आत्रेय ने दबोच लिया था। इस दौरान बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी थी और अपने साथी को छुड़ाकर फरार हो गए थे। घायल व्यापारी का मेरठ में उपचार चल रहा है, जहां उनकी हालत गंभीर बनीं हुई है। रविवार को सीमेंट व्यापारी के भतीजे अभिषेक आत्रेय ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि वारदात के दौरान बदमाश करीब 82 हजार रुपये की नकदी लूटकर ले गए। पुलिस ने लूटपाट और व्यापारी को गंभीर चोट पहुंचाने की धारा में मामला दर्ज कर लिया है। एसपी अभिषेक सिंह का कहना है कि सर्विलांस टीम काम में जुटी है और वारदात के वक्त आसपास के मोबाइल नंबरों की छानबीन की जा रही है। इसके अलावा पुलिस ने हमलावरों की धरपकड़ के लिए ढ़िकाना, जौनमाना, वाजिदपुर, बिजरौल, लौहड्डा, गुराना, बावली, लुहारी गांवों के नलकूपों व जंगलों मेें दबिश दी। दावा किया है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़कर घटना का सही खुलासा किया जाएगा। सीओ आलोक सिंह का कहना है कि छानबीन चल रही है। संदिग्धों से जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed