फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police stopped the installation of the statue at the disputed site.

Meerut News: विवादित स्थान पर पुलिस ने मूर्ति की स्थापना रोकी

Fri, 27 Mar 2026 09:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 09:36 PM IST
विज्ञापन
Police stopped the installation of the statue at the disputed site.
खरखौदा के गांव कैली में मूर्ति स्थापना को लेकर ग्रामीणों को समझाते पुलिस प्रशासन के अधिकारी (ग्
- गांव कैली में कंठी माता परिसर में मेले से पूर्व हनुमान की मूर्ति स्थापना का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खरखौदा। क्षेत्र के कैली गांव में लगने वाले कंठी माता परिसर में मेले से पूर्व हनुमान की मूर्ति की स्थापना करने से पुलिस प्रशासन ने ग्रामीणों को रोक दिया। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार जिस स्थान पर मूर्ति की स्थापना की जा रही थी वह विवादित था। इस कारण स्थापना रोक दी गई है। अनुमति के बाद ही मूर्ति की स्थापना होगी।

सोमवार को गांव कैली के निवासियों ने मंदिर परिसर में भगवान हनुमान की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की। इसके बाद बैंड-बाजे के साथ पूरे गांव में शोभायात्रा निकाली। ग्रामीण मूर्ति की स्थापना के लिए कंठी माता परिसर में पहुंचे। जैसे ही ग्रामीणों ने भगवान हनुमान की मूर्ति की स्थापना के लिए पूजन आरंभ किया, तभी तहसीलदार रवि प्रजापति और सीओ किठौर प्रमोद कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने उक्त स्थान को विवादित बताया और मूर्ति स्थापना की अनुमति दिखाने के लिए कहा लेकिन ग्रामीणों के पास प्रशासन की कोई अनुमति नहीं मिली। ग्रामीणों ने मूर्ति स्थापना का प्रयास किया लेकिन पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। अधिकारियों के समझाने के बाद ग्रामीण शांत हो गए।
विज्ञापन



बयान...

उक्त भूमि पीर की मजार की बताई जा रही है। फिलहाल प्रतिमा स्थापना को रोक दिया गया है। अनुमति मिलने के बाद ही मूर्ति की स्थापना की जा सकती है। -रवि प्रजापति, तहसीलदार, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed