{"_id":"687fecd2858da1d68e074232","slug":"police-stopped-kanwariyas-going-to-haridwar-by-bike-sardana-news-c-44-1-smrt1055-109060-2025-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक से हरिद्वार जाने वाले कांवड़ियों को पुलिस रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक से हरिद्वार जाने वाले कांवड़ियों को पुलिस रोका
विज्ञापन
सरधना। बाइक से हरिद्वार जानने वालों को सरधना गंग नहर पुल पर रोकती पुलिस। संवाद
- फोटो : विलय के लिए प्रस्तावित स्कूल।
सरधना। हरिद्वार से जल लेकर अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे शिवभक्तों को मंगलवार दोपहर सरधना पुलिस द्वारा दौराला गंगनहर पुल पर रोके जाने के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई। पुलिस की ओर से बैरिकेडिंग कर दो और चारपहिया वाहनों की आवाजाही को रोक दिया गया। इससे कांवड़ियों में नाराजगी फैल गई। कांवड़ियों ने पुलिस पर तानाशाही रवैये का आरोप लगाते हुए मौके पर हंगामा किया।
उनका कहना था कि वह पहले से तय कांवड़ मार्ग का अनुसरण कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने अचानक रास्ता बंद कर दिया। बुधवार सुबह से शिव चौदस का पर्व आरंभ हो रहा है। इससे पहले ही बड़ी संख्या में कांवड़िये बाइक और कारों से जलाभिषेक के लिए रवाना हो चुके हैं। अधिकांश कांवड़िये दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा और हरियाणा से हैं, जो चौधरी चरण सिंह कांवड़ पटरी मार्ग से होकर आगे बढ़ रहे थे।
मंगलवार दोपहर करीब 1:30 बजे सरधना थाना प्रभारी निरीक्षक प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ दौराला गंगनहर पुल पर पहुंचे और सुरक्षा कारणों से मार्ग अवरुद्ध कर दिया। इससे नाराज दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद की ओर आ रहे बाइक सवार कांवड़ियों ने विरोध जताया। हालांकि, पुलिस की सख्ती के कारण उन्हें खिर्वा रोड होते हुए एनएच-58 के रास्ते आगे बढ़ना पड़ा। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर यह कदम उठाया गया। भीड़ और ट्रैफिक नियंत्रण को देखते हुए अस्थायी रूप से रूट में बदलाव किया गया, ताकि कोई अप्रिय घटना न हो सके।