फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police stopped farmers preparing to travel to Delhi

दिल्ली कूच की तैयारी कर रहे किसानों को पुलिस ने रोका

Thu, 10 Dec 2020 01:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Dec 2020 01:23 AM IST
विज्ञापन
Police stopped farmers preparing to travel to Delhi
दिल्ली कूच की तैयारी कर रहे किसानों को पुलिस ने रोका
विज्ञापन

लावड़। कृषि कानून के विरोध में मंगलवार को हुई किसानों की बैठक में एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर दिल्ली के लिए कूच करने की बात कही गई थी। जिसकी पुलिस को भनक लग गई। मंगलवार रात पुलिस ने किसान नेता को नजरबंद कर दिया। बुधवार सुबह एकत्र हुए किसान व किसान नेताओं को पुलिस ने रोक लिया।

भारतीय किसान संगठन के जिलाध्यक्ष राजकुमार प्रधान ने बताया कि मंगलवार को उनके आवास पर किसानों की बैठक हुई थी। जिसमें निर्णय लिया गया था कि बुधवार को कृषि कानून के विरोध में एसडीएम सरधना को ज्ञापन सौंपा जाएगा। उसके बाद सभी किसान दिल्ली कूच करेंगे। जिसकी भनक पुलिस को लगी तो पुलिस ने गांव में पहुंचकर रात में ही किसान संगठन के जिलाध्यक्ष राजकुमार प्रधान को नजरबंद कर दिया। बुधवार सुबह किसान एकत्र हुए तो पुलिस के हाथ पैर फूल गए। कुछ ही देर में इंचौली थाना पुलिस भी पहुंच गई। थाना प्रभारी इंचौली उपेंद्र मलिक का कहना है कि किसानों को समझाकर गांव में ही रहने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed