{"_id":"6ae77460981b87a2570e8e17","slug":"police-stopped-congress-members-at-kashi-toll-the-latter-alleged-high-handed-thuggish-behavior-meerut-news-c-72-1-mct1002-162070-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: पुलिस ने कांग्रेसियों को काशी टोल पर रोका, लगाया गुंडई का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: पुलिस ने कांग्रेसियों को काशी टोल पर रोका, लगाया गुंडई का आरोप
विज्ञापन
पुलिस के साथ हुई नोकझोंक, जबरन दिल्ली के लिए निकल गए
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली में शामिल होने जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेसवे स्थित काशी टोल प्लाजा पर रोक लिया। इस दौरान कांग्रेसियों और पुलिस के बीच जमकर झड़प हुई काफी नोकझोंक के बाद कांग्रेस नेता नहीं माने और जबरन दिल्ली की ओर निकल गए।
इंडिया गठबंधन की ओर से रविवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में चुनाव आयोग के खिलाफ आंदोलन का एलान किया था। रैली को लेकर मेरठ के कांग्रेस नेताओं ने दिल्ली जाने का एलान किया था। इसी को लेकर मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेसवे स्थित काशी टोल प्लाजा रविवार सुबह से ही पुलिस तैनात हो गई। जैसे ही कांग्रेस नेताओं का दल काशी टोल पर पहुंचा तो पुलिस ने उन्हें रोक लिया और दिल्ली की ओर जाने से मना कर दिया। दिल्ली जाने से मना करने पर कांग्रेस नेता भड़क गए इसके बाद कांग्रेस नेताओं की पुलिस से जमकर नोकझोंक हुई। पुलिस प्रशासन के द्वारा आगे न जाने देने पर कांग्रेसी भड़क गए और पुलिस के साथ झड़प हो गई। काफी प्रयास के बाद भी कांग्रेस नेता नहीं माने और जैसे-तैसे अपना काफिला लेकर दिल्ली की ओर निकल गए।
--
निकला सपाइयों का काफिला, नहीं रोक पाई पुलिस :
मेरठ। कांग्रेस नेताओं के जाने के बाद मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर सपाइयों की 20 से अधिक गाड़ियों का काफिला दिल्ली जाने के लिए निकला। भारी संख्या में पुलिस बल तैनात होने के कारण सपाइयों ने अपनी गाड़ियां नहीं रोकी। सीओ ब्रह्मपुरी रामप्रकाश सहित परतापुर पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की लेकिन नहीं रुके और अपनी गाड़ियां लेकर दिल्ली की ओर निकल गए।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -