फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police sent three accused of cow slataur to jail

पुलिस ने गोकशी के तीन आरोपी जेल भेजे

Mon, 30 Nov 2020 01:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2020 01:20 AM IST
विज्ञापन
Police sent three accused of cow slataur to jail
किठौर। पुलिस ने शनिवार देर रात एक घर में छापा मारकर गोकश के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इसके पश्चात चेंकिग अभियान चलाया। इस दौरान स्कूटी सवार दो गोकश से मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने गोली लगने से घायल समेत दो गोकशी के आरोपी दबोच लिये।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर अरविंद मोहन शर्मा ने बताया कि बीती रात मोहल्ला मौसमखानी स्थित गोकशी के आरोपी अब्दुल वाहिद के घर छापा मारा। वहां से 20 किलो गोमांस बरामद हुआ। उसने दो साथियों के बारे में जानकारी दी। इस पर पुलिस ने बहरोड़ा रोड पर चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान एक स्कूटी सवार दो व्यक्तियों को रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से पुलिस पर फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में गोकशी का एक आरोपी घायल हो गया। इस पर पुलिस ने गोकशी के आरोपी नईम व वसीम निवासी किठौर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने स्कूटी, 45 किलो गोमांस, दो तमंचे व कारतूस बरामद किए। पशु चिकित्सक डॉ. सुबोध गोयल ने गोमांस की पुष्टि की है। इसके पश्चात गोमांस को मिट्टी से दफना दिया। वहीं, पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed