फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police sent 486 accused to jail and froze funds worth 37.28 crore in seven months.

Meerut News: पुलिस ने सात महीने में 486 आरोपी भेजे जेल, 37.28 करोड़ रुपये की रकम कराई फ्रीज

Wed, 05 Aug 2026 08:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 08:43 PM IST
विज्ञापन
Police sent 486 accused to jail and froze funds worth 37.28 crore in seven months.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और पीड़ितों को राहत दिलाने के लिए मेरठ जोन पुलिस ने जनवरी से जुलाई तक बड़ी सफलता हासिल की है। राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (एनसीआरपी) पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण, बैंकों के साथ बेहतर समन्वय और साइबर अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाकर पुलिस ने 37.28 करोड़ रुपये की ठगी की रकम फ्रीज करा दी।
एडीजीे भानु भास्कर ने बताया कि एक जनवरी से 31 जुलाई 2026 के बीच मेरठ जोन के सात जनपदों मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, बागपत, शामली, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर से एनसीआरपी पोर्टल पर 25.22 हजार शिकायतें दर्ज हुईं। इनमें 19.88 हजार शिकायतें वित्तीय साइबर अपराधों से जुड़ी थी। इन मामलों में साइबर ठगों ने करीब 84.14 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की।
विज्ञापन

पुलिस की कार्रवाई के चलते 37.28 करोड़ रुपये की धनराशि खातों में फ्रीज करा दी गई। इसी अवधि में साइबर अपराध के मामलों में सख्त कार्रवाई करते हुए मेरठ रेंज पुलिस ने 486 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। इन आरोपियों ने करीब 37.28 करोड़ रुपये की साइबर ठगी को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीजी ने बताया कि सात जनपदों की पुलिस अब तक 1.41 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि पीड़ितों को वापस दिला चुकी है, जबकि शेष धनराशि लौटाने की प्रक्रिया जारी है। जुलाई से शुरू किए गए संयुक्त अभियान ऑपरेशन साइवज्र के तहत साइबर अपराधियों और उनके नेटवर्क पर विशेष कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान मेरठ जोन में 170 एफआईआर दर्ज की गईं और 185 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। ये सभी अपराधी 5533 प्रकरणों में लिप्त पाए है।
एडीजी का कहना है कि साइबर अपराधियों के नेटवर्क को ध्वस्त करने और पीड़ितों की धनराशि वापस दिलाने के लिए अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed