फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police seized firecrackers worth Rs 50 lakh from three warehouses in Daurala.

Meerut News: दौराला में पुलिस ने तीन गोदामों से 50 लाख के पटाखे पकड़े

Thu, 30 Jan 2025 01:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Police seized firecrackers worth Rs 50 lakh from three warehouses in Daurala.
दौराला में गोदाम में मिले पटाखे
चार डीसीएम में भरे गए पटाखे, पुलिस भी जखीरा देख हुई हैरान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। पुलिस ने बुधवार देर रात तीन गोदामों पर छापा मारकर करीब 50 लाख रुपये की कीमत के पटाखे पकड़े हैं। भारी मात्रा में पटाखे मिलने पर पुलिस भी हैरान रह गई। देर रात तक पुलिस पटाखों की गिनती कराने में लगी रही। काफी संख्या में व्यापारी भी थाने पर जमा थे।
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि दौराला थाना प्रभारी उत्तम सिंह राठौर को बुधवार देर रात दौराला कस्बे में अलग-अलग जगहों पर तीन गोदामों में भारी मात्रा में पटाखे रखे होने की सूचना मिली। सूचना मिलने पर पुलिस ने तीन टीम बनाकर एक साथ तीनों गोदामों पर छापा मारा। तीनों गोदाम से पटाखों को चार डीसीएम में भर कर जब्त किया गया। एसपी ने बताया कि बाजार की कीमत के हिसाब से पटाखों की कीमत लगभग 50 लाख रुपये है। गोदाम मालिकों को पता लगाया जा रहा है। मौके से दो मजदूर मिले है। पुलिस ने पटाखों को कब्जे में लेकर गिनती शुरू कर दी। इस मौसम में पटाखे कहां से आए, इसको लेकर भी पुलिस जांच में जुट गई है। उधर, काफी संख्या में व्यापारी थाने पहुंचे। उनका कहना था कि शादी विवाह आदि समारोह के लिए पटाखे मंगवाए गए है, जिनकी लगातार बिक्री होती है।
विज्ञापन


बारूद के ढेर पर बैठा दौराला
दौराला में प्रतिवर्ष दीपावली के समय भारी मात्रा में पटाखे पकड़े जाते हैं। इस बार भी अलग-अलग जगहों से पुलिस ने पटाखे बरामद किए। सवाल यह उठता है कि यह पटाखे दीपावली के समय लाए गए थे या अभी से पटाखे का स्टॉक लगाया जा रहा था। दोनों ही सूरत में पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आ रही है कि गश्त के बावजूद इतनी भारी मात्रा में पटाखे यहां तक कैसे पहुंचे। मुस्लिम त्यौहार शब-ए-बरात में भी 15 दिन का समय है। इस पर्व पर भी पटाखे छोड़े जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दौराला में गोदाम में मिले पटाखे

दौराला में गोदाम में मिले पटाखे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed