फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   police searching medical store owner murder accused by drone in jungle in muzaffarnagar

मुजफ्फरनगर: दवा व्यापारी के हत्यारोपियों को पकड़ने को जंगल में काॅम्बिंग, ड्रोन से हो रही बदमाशों की तलाश

Sun, 20 Sep 2020 03:36 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क,अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 20 Sep 2020 03:36 PM IST
विज्ञापन
police searching medical store owner murder accused by drone in jungle in muzaffarnagar
ड्रोन से बदमाशों की तलाश करती पुलिस - फोटो : amar ujala

मुजफ्फरनगर के भोपा थानाक्षेत्र में हुई दवा व्यापारी अनुज कर्णवाल की हत्या के मामले में पुलिस बदमाशों की तलाश में लगी है। हालांकि इस मामले में पुलिस तीन दिन बाद भी खाली हाथ है।

विज्ञापन

उधर, व्यापारियों में इस घटना को लेकर काफी आक्रेश है। रविवार को पुलिस ने हत्या के आरोपियों के जंगल में छिपे होने की सूचना पर सर्च अभियान चलाया। 

रविवार को मोरना के पास गांव भेड़ा हेड़ी के जंगल में बदमाशों के छिपे होने की सूचना पर पुलिस ने काॅम्बिंग की। इस दौरान ड्रोन कैमरे से भी बदमाशों की तलाश की गई, लेकिन दोपहर तक बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिल सका। बदमाशों की तलाश अभी जारी है। गुरूवार रात को बदमाशों ने घर में घुसकर दवा व्यापारी अनुज  कर्णवाल की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी।

विज्ञापन

हत्या की घटना से लगातार लोगों में पुलिस के प्रति आक्रोश बढ़ रहा है। व्यापारियों ने हत्या के विरोध में व्यापारियों ने बाजार बंद रखा, वहीं व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने कस्बे के कुछ दबंगों पर व्यापारियों का उत्पीड़न करने के भी आरोप लगाया।

दवा विक्रेता अनुज कर्णवाल की हत्यारों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की तीन टीमों का गठन किया गया है, वहीं एसपी देहात नेपाल सिंह व सीओ भोपा, सोमेंद्र सिंह नेगी ने भी क्षेत्र में डेरा डाल दिया है।

हत्या के पीछे हालांकि अभी कोई स्पष्ट वजह सामने नहीं आई है। पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। तीन संदिग्ध चिह्नित किए गए हैं, जिनमें से दो मोरना व एक भोपा क्षेत्र का रहने वाला है। तीनों की तलाश की जा रही है।

तीनों हत्यारोपी चिह्नित, गिरफ्तारी जल्द
एसएसपी अभिषेक यादव का कहना है कि दवा विक्रेता की हत्या में शामिल तीनों हत्यारोपी चिह्नित किए जा चुके हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन किया गया है। हत्या की वजह सामने नहीं आ पाई है, लेकिन बहुत जल्द हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed