फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police searched CCTV camera footage in search of the accused of animal slaughter

Meerut News: पशु कटान के आरोपियों की तलाश में पुलिस ने खंगाली सीसीटीवी कैमरे की फुटेज

Mon, 02 Dec 2024 02:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2024 02:21 AM IST
विज्ञापन
Police searched CCTV camera footage in search of the accused of animal slaughter
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। गंग नहर की दायीं पटरी पर शुक्रवार रात हुई पशु कटान की घटना को लेकर पुलिस आरोपियों को ट्रेस करने में लगी है। थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम घटना की जांच कर रही है। घटना के बाद से हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं में रोष बना हुआ है। पुलिस ने जल्द घटना का खुलासा करने का दावा किया है।
गंग नहर की दायीं पटरी पर गांव नंगला आर्डर के जंगल में चार पशुओं के अवशेष मिले थे। पुलिस ने मौके से बरामद पशु अवशेष को मिट्टी में दबवा दिया था। पुलिस ने घटना के संबंध में बीटीएस और सर्विलांस के माध्यम से जांच की है। इसमें करीब चार आरोपियों को ट्रेस किया गया है। पुलिस घटना के खुलासे के नजदीक पहुंच गई है।
विज्ञापन

पुलिस की जांच में क्षेत्र के कई लोगों के नाम प्रकाश में आए हैं। बताया गया कि आरोपी पहले निराश्रित पशुओं को पेड़ों से बांधकर कटान की घटना को अंजाम देते हैं। क्षेत्र में पशु कटान कर मांस को गाड़ियों में भरकर दिल्ली के होटलों पर सप्लाई किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी प्रताप सिंह का कहना है कि पुलिस की दो टीम जांच कर रही है। आरोपियों को गिरफ्तार कर जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed