फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police said - the student herself was not kidnapped, a compromise was reached

Meerut News: पुलिस बोली-अगवा नहीं खुद गई थी छात्रा, समझौता हुआ

Fri, 13 Sep 2024 03:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2024 03:02 AM IST
विज्ञापन
Police said - the student herself was not kidnapped, a compromise was reached
मेरठ। परतापुर क्षेत्र के पुट्टा में एक कोचिंग सेंटर में आठवीं कक्षा की छात्रा को अगवा नहीं किया गया था। पुलिस के मुताबिक वह अपनी मर्जी से युवक के साथ गई थी। बृहस्पतिवार को पुलिस ने मामले में दोनों पक्षों को थाने में बुला लिया। परतापुर पुलिस के मुताबिक छात्रा और युवक पहले से एक दूसरे को जानते हैं। छात्रा ने लिखित में दिया है कि हमारी जान पहचान तीन साल से है। उसका अपहरण नहीं किया गया है। दोनों पक्षों ने पुलिस के सामने समझौता कर लिया है।
विज्ञापन

रिठानी की रहने वाली छात्रा ने आरोप लगाया था कि ट्यूशन से एक युवक उसकी पिटाई करते हुए अपने दोस्त के साथ अपहरण कर माधवपुरम ले गया था। यहां उस पर जबरन शादी करने का दबाव बनाया था। मामला अधिकारियों के संज्ञान में आया तो परतापुर पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। परतापुर पुलिस ने बताया कि अब छात्रा ने कबूल किया है कि उसका अपहरण नहीं हुआ है। वह लिखकर दे गई कि वह अपनी मर्जी से गई है। इसके आधार पर दोनों पक्षों में समझौता हो गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed