फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police rushed to the spot after receiving false information about the kidnapping of a student.

Meerut News: छात्र के अपरहण की झूठी सूचना पर दौड़ी पुलिस

Wed, 17 Dec 2025 02:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Dec 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
Police rushed to the spot after receiving false information about the kidnapping of a student.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरूरपुर। करनावल कस्बे के बाहरी छोर पर स्थित एक विद्यालय में छात्र के अपहरण की सूचना से पुलिस अलर्ट हो गई। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि तो मामला दंपती के बीच चल रहे पारिवारिक विवाद से जुड़ा निकला। जानकारी के अनुसार कस्बा करनावल निवासी सचिन का अपनी पत्नी से कई माह से विवाद चल रहा है। इसमें युवक की पत्नी विवाद के कारण अपने छोटे बेटे को लेकर अपने मायके के गांव बडौली थाना बड़ौत रहती है। उसका बड़ा बेटा वेदांत पति के पास करनावल में रहता है। वेदांत कस्बे के बाहरी छोर पर स्थित एक विद्यालय में पड़ता है। मंगलवार को युवक पत्नी अपने भाई के साथ वेदांत के स्कूल पहुंची वेदांत को साथ ले जाने लगी। तभी विद्यालय के प्रधानाचार्य ने छात्र को महिला के साथ जा रही मोटरसाइकिल से नीचे उतारकर छात्र को परिजनों को सूचना दी। इसी बीच किसी फोन पर पुलिस को अपहरण की सूचना दे दी। पुलिस कुछ ही देर में पूरे घटना का खुलासा कर दिया। इस संबंध में सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि दंपती के बीच विवाद के चलते महिला बिना किसी को बताए अपने बड़े बेटे को साथ ले जाने का प्रयास किया है। अपहरण की सूचना गलत निकली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed