फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police rushed to the railway station after receiving information about robbery from a young man

Meerut News: रेलवे स्टेशन पर युवक से लूट की सूचना पर दौड़ी पुलिस

Fri, 20 Sep 2024 07:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2024 07:12 AM IST
विज्ञापन
Police rushed to the railway station after receiving information about robbery from a young man
मेरठ। परतापुर रेलवे स्टेशन पर सकौती निवासी मोहित ने कुछ युवकों द्वारा हमलाकर 80 हजार रुपये और सोने की चेन लूटने की सूचना दी। इस पर रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच की। छानबीन करने पर मामला झूठा पाया गया। मोहित ने पुलिस को बताया कि वह बेंच पर बैठा था। इसी दौरान चार युवक आए और उसके साथ मारपीट करते हुए जेब में रखी नकदी और चेन लूट ली। शक होने पर पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो युवक ने झूठी सूचना देने की बात कबूल ली। उसने बताया कि वह परतापुर स्थित एक फैक्टरी में काम करता है। एक सप्ताह पूर्व उसका साथी कर्मचारियों से किसी बात पर विवाद हो गया था। इन युवकों को फसाने के लिए उसने लूट की सूचना दी थी। युवक के माफी मांगने के बाद पुलिस ने युवक को चेतावनी देकर छोड़ दिया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed