{"_id":"6775a31a6ef4182da30c9b78","slug":"police-returned-lost-mobile-phones-to-young-man-and-girl-on-new-year-meerut-news-c-72-1-mrt1061-126877-2025-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: नए साल पर युवक और युवती को पुलिस ने लौटाए गुम हुए मोबाइल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: नए साल पर युवक और युवती को पुलिस ने लौटाए गुम हुए मोबाइल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कंकरखेड़ा। पुलिस ने नए साल के पहले दिन बुधवार को सरधना रोड स्थित डिफेंस एंक्लेव निवासी दीपक कुमार और साधु नगर निवासी शिवानी का गुम हुआ मोबाइल वापस लौटा दिया है। युवक-युवती ने पुलिस का आभार प्रकट किया।
सरधना रोड स्थित डिफेंस एन्क्लेव निवासी दीपक कुमार ने एक नवंबर को थाने पर तहरीर देते हुए बताया था कि वह किसी काम से बाजार आए थे। इसी बीच उनका मोबाइल जेब से गिर गया था। मोबाइल की गुमशुदगी थाने पर दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने सोमवार को युवक का मोबाइल एक महिला के पास से बरामद किया। महिला ने पुलिस को बताया कि उसने यह मोबाइल उसे एक राह चलते युवक ने दो हजार रुपए में खरीदा था। साधु नगर निवासी शिवानी ने 26 नवंबर को थाने पर मोबाइल गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने युवती का भी मोबाइल तलाश कर लौटा दिया।