फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police rest in Meerut today

आज से मेरठ में पुलिस का रेस्ट शुरू

Mon, 18 Dec 2017 01:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Mon, 18 Dec 2017 01:59 AM IST
विज्ञापन
Police rest in Meerut today
पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
आज से जिले में पुलिस का रेस्ट (अवकाश) शुरू हो चुका है। शासन ने पुलिस विभाग में रेस्ट के लिए शासनादेश पहले ही जारी कर दिया था। एसएसपी के निर्देश पर देहलीगेट थाने में इसकी शुरुआत की गई है। रविवार रात को देहलीगेट थाने में रेस्ट का नोटिस भी चस्पा दिया गया। सोमवार को एक दरोगा और चार सिपाही रेस्ट पर रहेंगे।
विज्ञापन

29 अक्तूबर 2017 को अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था ने पुलिस कर्मियों को दसवें दिवस पर एक दिन का रेस्ट (ऑफ ड्यूटी) के निर्देश दिए थे। एसएसपी मंजिल सैनी के निर्र्देश पर एसओ देहलीगेट विजय गुप्ता ने इसकी शुरुआत करा दी। थाने में जो रोस्टर चस्पाया गया है उसमें एक एसओ, 9 एसआई और 46 कांस्टेबल तैनात हैं। कांस्टेबलों में नौ महिला कांस्टेबल भी हैं। सोमवार को एसआई श्यौदान सिंह, कांस्टेबल अनीता, अर्जुन सिंह, सतेंद्र कुमार और अंकित कुमार रेस्ट पर रहेंगे। अन्य थानों में भी जल्द इसकी शुरुआत कराई जाएगी।
विज्ञापन

एसओ देहलीगेट ने बताया कि रेस्ट सुबह आठ बजे से अगले दिन सुबह आठ बजे तक रहेगा। रेस्ट के समय जिला नहीं छोड़ सकते। बीच में कोई घटना होती है तो बुलाया भी जा सकता है। एसएसपी मंजिल सैनी का कहना है कि अन्य थानों में भी रोस्टर बनाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed