{"_id":"67aa5d6ac67882fc290ab7da","slug":"police-remained-unaware-of-no-entry-of-heavy-vehicles-in-sardhana-sardana-news-c-44-1-smrt1055-106998-2025-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: सरधना में भारी वाहनों की नो एंट्री पर पुलिस बनी अनजान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: सरधना में भारी वाहनों की नो एंट्री पर पुलिस बनी अनजान
विज्ञापन
सरधना। कस्बा सरधना में जाम से निजात दिलाने के लिए एसएसपी ने भारी वाहनों के घुसने पर प्रतिबंध लगाया था। ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए पुलिस प्रशासन ने सुबह 9:00 बजे से शाम 9:00 बजे तक भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई है, लेकिन पुलिस की अनदेखी के चलते भारी वाहन बेरोकटोक नगर के बीच सड़कों पर दौड़ रहे हैं।
सरधना के मुख्य मार्गों पर नो एंट्री के बावजूद भारी वाहन घुस रहे हैं। ऐसे में सुबह से ही नगर में भीषण जाम लगना शुरू हो जाता है। तमाम शिकायतों के बावजूद पुलिस प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। नतीजतन नो एंट्री के दूसरे दिन भी नगर में बिनौली-दौराला व तहसील रोड पर जाम लगने से एक तरफ वाहनों की लंबी कतार लगी रही। नगर में सुबह 9:00 बजे के बाद भारी वाहनों की नो एंट्री है, लेकिन पुलिस प्रशासन इन नियमों का पालन नहीं करवा पा रही है। नतीजन सुबह से शाम तक भारी वाहन नगर में घुस रहे हैं।
सोमवार को भी नौ एंट्री के बावजूद सुबह से लेकर शाम तक पुलिस चौकी बस स्टैंड के निकट जाम लगा रहा। जाम में छोटे वाहनों की संख्या कम, बड़े व भारी वाहनों की संख्या अधिक थी। वाहनों को देखकर लोग नो एंट्री प्लान की खूब मजाक बना रहे हैं।
विज्ञापन
एसएसपी ने शामली की ओर से कस्बा सरधना से दौराला की तरफ जाने वाले भारी वाहनों के लिए भूनी चौराहा से मेरठ-शामली हाईवे के रास्ते नानू पुल से होते हुए दौराला पुल से रूट तय किया है। दौराला व खिर्वा रोड से कस्बा सरधना से होकर शामली की ओर जाने वाले भारी वाहन दौराला पुल से सीधे नानू पुल होते हुए मेरठ-शामली हाईवे होकर शामली के लिए डाइवर्ट किए गए थे। यहां दो-दो ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की ड्यूटी भी तय कर दी गई थी, लेकिन आदेश का पालन होता नहीं दिख रहा है।
सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल का कहना है कि गन्ने के ट्रकों को शाम 5:00 बजे के बाद नगर में एंट्री दिए जाने के निर्देश हैं। बाकी नो एंट्री जोन में बड़े व भारी वाहनों के आने पर सख्ती से पाबंदी लगाई जाएगी।