{"_id":"6a60f2e14cdc9b433d0fc4e4","slug":"police-reached-the-smuggler-of-venomous-common-krait-snakes-meerut-news-c-228-1-mwn1001-105181-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: जहरीले कॉमन करैत सांप तस्कर तक पहुंची पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: जहरीले कॉमन करैत सांप तस्कर तक पहुंची पुलिस
विज्ञापन
अतुल हत्याकांड:-
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
संवाद न्यूज एजेंसी
हस्तिनापुर। चर्चित अतुल हत्याकांड में पुलिस की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, परत-दर-परत चौंकाने वाले खुलासे सामने आ रहे हैं। घटना के छह दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस अभी तक जहरीला कॉमन करैत सांप और नशीली दवाइयां तस्करी के गिरोह तक पहुंच चुकी हैं, पर इसका खुलासा नहीं कर रही। हालांकि जांच तेजी से चल रही है। हत्यारोपी पत्नी दामिनी उसके प्रेमी तुषार समेत चार आरोपियों कोे पुलिस जेल भेज चुकी है।
अतुल हत्याकांड में शुरुआती जांच में जहां यह मामला आपसी रंजिश या सामान्य हत्या का लग रहा था, वहीं अब इसमें वन्यजीव तस्करी और सुनियोजित साजिश का एक बड़ा एंगल सामने आया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, जांच के छठे दिन पुलिस अतुल की हत्या में कथित तौर पर इस्तेमाल किए गए जहरीले कॉमन करैत सांप और नशीली दवाइयों की आपूर्ति करने वाले मुख्य तस्करों के बेहद करीब पहुंच चुकी है। परंतु इसका खुलासा अभी नहीं किया गया है।
पुलिस इस मामले में अब तक कई अहम कड़ियां जोड़ने में सफल रही है लेकिन अभी कई राज पर्दाफाश होने बाकी हैं। हत्यारोपी ने वारदात को अंजाम देने के लिए बेहद शातिर तरीका अपनाया था। शुरुआती पड़ताल में यह बात सामने आई थी कि अतुल को पहले किसी नशीले पदार्थ का ओवरडोज दिया गया और उसके बाद सुनियोजित तरीके से उसे जहरीले सांप से कटवाया गया, जिससे मौत को एक प्राकृतिक हादसा या सर्पदंश का रूप दिया जा सके।
विज्ञापन
इस खुलासे के बाद वन्यजीव संरक्षण विभाग अभी सक्रिय नजर नहीं आ रहा है जबकि स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीमें सक्रिय हो गई हैं। पुलिस उन सपेरों और तस्करों की कुंडली खंगाल रही है जो प्रतिबंधित और खतरनाक प्रजाति के जहरीले सांपों की अवैध खरीद-फरोख्त में लिप्त हैं। इसके अलावा, उन मेडिकल स्टोर्स और सप्लायरों की भी पहचान की जा रही है जिनसे हत्या में इस्तेमाल की गई प्रतिबंधित नशीली दवाइयां और इंजेक्शन बेचे जा रहे हैं। अतुल के परिजनों का आरोप है कि इस खौफनाक वारदात में एक से अधिक लोग शामिल हैं, जिन्होंने गहरी साजिश के तहत अतुल को रास्ते से हटाया है।
सीओ मवाना पंकज लवानिया ने बताया कि सर्विलांस टीम, कॉल डिटेल रिकॉर्ड और मुखबिर तंत्र की मदद से सबूत जुटाए जा रहे हैं। सांप और नशीली दवाओं के तस्करों की गिरफ्तारी के बाद इस पूरे हत्याकांड का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
-- -- -- --