{"_id":"676db39e3839b303ed0aeaa6","slug":"police-reached-close-to-the-shooter-in-kishorpur-mawana-news-c-228-1-mwn1001-102536-2024-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: किशोरपुर में गोली चलाने वाले के करीब पहुंची पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: किशोरपुर में गोली चलाने वाले के करीब पहुंची पुलिस
विज्ञापन
हस्तिनापुर। क्षेत्र के गांव किशोरपुर में कुछ दिनों से गोली चलाकर दहशत फैलाने के मामले में ग्रामीणों ने मंगलवार को थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस इस मामले में आरोपियों तक पहुंच गई है। जिनकी जल्द गिरफ्तारी हो सकती है।
किशोरपुर निवासी तेजपाल सिंह ने मंगलवार को थाने पर मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया था कि कुछ लोग योजनाबद्ध तरीके से गांव में पिछले कुछ दिनों से फायरिंग कर दहशत फैला रहे हैं। सोमवार को गांव में तेजपाल और सुरेश के घर पर गोली चलाई गई थी, जिसमें वह बाल-बाल बचे थे। गोली उनके घर की दीवार और गेट पर लगी थी। पुलिस को मौके से खोखे भी बरामद हुए थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। पिछले दो दिनों से पुलिस ने गांव और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की है। फुटेज में पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली है। जल्द ही पुलिस मामले का खुलासा करेगी। हालांकि इस मामले में थाना पुलिस ने अभी कुछ भी बताने से इन्कार किया है।
पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगी हुई है। सर्विलांस टीम की मदद से आरोपी की लोकेशन ट्रेस की जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि अभी तक गोली चलाने से किसी आमजन को कोई नुकसान नहीं हुआ है। यह सब दहशत फैलाने के लिए किया जा रहा है।