फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   police reached at point after one hour

युवती को नोंचते रहे दरिंदे, सूचना मिलने पर भी एक घंटे देर से पहुंची पुलिस

Fri, 27 Dec 2019 02:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2019 02:21 AM IST
विज्ञापन
police reached at point after one hour
मेरठ। छेड़छाड़ की घटनाएं रोकने के दावे करने वाले पुलिस प्रशासन को बृहस्पतिवार सुबह की घटना ने आइना दिखा दिया है। शोहदे करीब पांच किलोमीटर तक युवती के आत्मसम्मान से खिलवाड़ करते रहे। खुलेआम दुस्साहस करते रहे। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध को देखते हुए कड़ी सतर्कता बरतने की बात कही जा रही है। लेकिन इस दुस्साहसिक वारदात के दौरान कंकरखेड़ा पुलिस कहीं रास्ते में तो दिखी ही नहीं, मौके पर भी एक घंटे बाद पहुंची। थाने में बैठी पीड़ित युवती इतनी दहशत में थी कि कांपते हुए बोली, इससे तो मर जाना ही बेहतर है।
विज्ञापन

यह युवती शोरूम जाने के लिए बृहस्पतिवार सुबह करीब सात बजे घर से निकली थी। करीब 10 मिनट बाद वह बागपत रोड बाईपास से दूसरे ऑटो में बैठी थी। उस समय हाईवे पर इक्का दुक्का लोग ही थे। वाहनों की संख्या भी कम थी। युवती के अनुसार उस समय ऑटो में चालक और उसके साथ युवक बैठा था। करीब पांच मिनट तक दोनों आपस में बात करते रहे। उसके बाद ऑटो चालक ने तेज आवाज में म्यूजिक चलाते हुए ऑटो आगे बढ़ा दिया। करीब आधा किमी तक चालक ने कोई सवार नहीं बैठाई। अचानक से ऑटो को धीमा किया तो उसके साथ बैठा युवक तेजी से उतरा और बेशर्मी दिखाते हुए पीछे युवती के बराबर में जाकर बैठ गया।
विज्ञापन

उनकी हरकतों से हुआ था अंदेशा
युवती ने बताया कि जब चालक ऑटो को सीधे मार्ग के बजाय ऑटो को फ्लाईओवर से ले लाने लगा तो मुझे उसकी हरकत पर अंदेशा हो गया था। उनके इरादे भांपते हुए मैंने ऑटो रोकने के लिए आवाज लगाई। लेकिन चालक ने मेरी एक नहीं सुनी। उसके बाद साथ बैठे युवक ने उसके साथ अश्लील हरकतें करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हैवानियत पर उतर गया आरोपी
युवती ने बिलखते हुए बताया कि मैंने जब छेड़छाड़ का विरोध किया तो आरोपी युवक ने मुझे थप्पड़ मारे। मैंने अपने पर्स से मोबाइल निकाला तो युवक ने छीन लिया। मेरी अंगूठी उतरवा ली और पर्स में रखे 3500 रुपये भी लूट लिए। फ्लाईओवर पर ही चालक ने ऑटो रोक लिया और दोनों हैवानियत पर उतर आए। पीड़िता ने बताया कि शोर मचाने पर चालक ने वहां से ऑटो दौड़ा लिया।
दिल्ली निवासी मनोज ने बचाई जान
डाबका कट के पास जब चालक ने ऑटो को जंगल की तरफ ले जाने की कोशिश की तो युवती शोर मचाते हुए चलते ऑटो से ही कूद गई। इसके बावजूद चालक और उसके साथी ने फिर उसे जबरन ऑटो में डाल लिया। इस दौरान दिल्ली निवासी मनोज कुमार ने जब देखा कि डाबका कट के सामने ऑटो में एक युवती मदद के लिए चिल्ला रही है तो उन्होंने ऑटो का पीछा किया। लेकिन चालक बॉबी डाबका गांव की तरफ ऑटो ले भागा। यहां मनोज ने अन्य लोगों के साथ ऑटो को घेर लिया। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी। युवती के परिजन तो पहुंच गए। लेकिन कंकरखेड़ा पुलिस को मौके पर पहुंचने में एक घंटा लग गया। बाद में मनोज और अन्य लोगों ने कंकरखेड़ा थाने में बयान दर्ज कराए।
बेटी की हालत देखकर फफक पड़ा पिता
मौके पर पहुंचे परिजनों ने कहा कि बेटियों के साथ रोजाना हो रही छेड़छाड़ व दुष्कर्म की घटनाओं को लेकर भी पुलिस गंभीर नहीं है। सूचना देने के बाद एक घंटा देरी से पुलिस मौके पर पहुंची। गनीमत है कि इस दौरान हाईवे से गुजर रहे लोग मौके पर पहुंच गए और उनकी बेटी को बचा लिया। वरना पता नहीं उनकी बेटी के साथ क्या अनहोनी होती। अपने साथ हुई घटना को लेकर युवती इस तरह दहशत में थी कि काफी देर परिजनों से भी बात नहीं की। थाने में बैठी कांपती रही। परिजनों ने किसी तरह उसे हिम्मत बंधाई तो उसने पुलिस को आपबीती सुनाई। बेटी सहमी हुई थाने में बैठी तो पिता भी फफक पड़ा। पीड़ित युवती को कई जगह चोट लगी थी।

पुलिस ने नहीं लगाई गंभीर धाराएं
पीड़िता के परिजनों ने बताया कि आरोपियों ने उनकी बेटी से सोने की अंगूठी, मोबाइल व पर्स लूट लिया। जो पुलिस बरामद भी नहीं कर पाई है। बावजूद इसके पुलिस ने मामले में लूट के बजाय चोरी की धारा लगाई है। आरोपियों ने ऑटो जंगल में ले जाकर उसके साथ जबरदस्ती की। लेकिन पुलिस ने छेड़छाड़ की ही धारा लगाई है। वहीं, इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा बीपी राणा का कहना है कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed