फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police raid hotel; three accused, including the operator, absconding.

Meerut News: पुलिस का होटल पर छापा, संचालक समेत तीन आरोपी फरार

Thu, 25 Jun 2026 10:16 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 10:16 PM IST
विज्ञापन
Police raid hotel; three accused, including the operator, absconding.
- होटल के अंदर से पुलिस को पांच युवतियां और तीन युवक मिले
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कंकरखेड़ा। रोहटा रोड स्थित सिंघावली गांव के पास नीलकंठ होटल पर बृहस्पतिवार शाम एसडीएम सदर दीपक माथुर के नेतृत्व में पुलिस ने छापा मारा। पुलिस ने पांच युवतियों और तीन युवकों को पकड़ा। कार्रवाई के दौरान होटल मालिक सरस्वती विहार निवासी मनीष, संचालक भुवन, मैनेजर टीटू मौके से भाग गए। पुलिस सभी को पूछताछ के लिए थाने ले आई और मामले की जांच शुरू की।
एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले के अनुसार, होटल में संदिग्ध गतिविधियां संचालित होने की सूचना मिली थी। एसडीएम ने पुलिस के साथ होटल नीलकंठ पर छापा मारा। तलाशी के दौरान होटल के कमरों से पांच युवतियां और तीन युवक मिले। पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया, जहां उनसे होटल में आने और ठहरने के संबंध में पूछताछ की जा रही है। होटल का रजिस्टर भी चेक किया गया। रजिस्टर में कई अनियमितताएं और कमियां मिली। कई प्रविष्टियां अधूरी पाई गई, जबकि कुछ लोगों का रिकॉर्ड भी सही तरीके से दर्ज नहीं था। होटल में आग पर काबू पाने के भी संसाधन भी नहीं थे। इसके अलावा होटल से संबंधित अन्य दस्तावेजों की भी जांच की गई।
विज्ञापन

पुलिस को देखकर होटल संचालक व मैनेजर मौके से भाग गए। पुलिस ने होटल का रजिस्टर, अन्य जरूरी कागजात और सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ली है। एसपी सिटी का कहना है कि होटल में संचालित गतिविधियों, अभिलेखों और सीसीटीवी फुटेज की गहन जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed