{"_id":"6a55228026e55f525f018685","slug":"police-raid-hotel-four-women-from-delhi-and-ghaziabad-apprehended-meerut-news-c-72-1-mct1011-156140-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: होटल में पुलिस का छापा, दिल्ली व गाजियाबाद की चार महिलाएं पकड़ीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: होटल में पुलिस का छापा, दिल्ली व गाजियाबाद की चार महिलाएं पकड़ीं
विज्ञापन
कंकरखेड़ा के होटल में छापे के दौरान मिली महिलाएं। स्रोत संवाद
कंकरखेड़ा (मेरठ)। थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र के शोभापुर फ्लाईओवर के पास स्थित ड्रीम हॉलिडे होटल पर पुलिस ने सोमवार को छापा मारकर मैनेजर गुलफाम को पकड़ लिया। छापे के दौरान पुलिस को होटल के अंदर से चार महिलाएं मिलीं। इनमें दो महिलाएं दिल्ली व दो गाजियाबाद की हैं। होटल मालिक सतवाई निवासी रोहित मौके से भाग गया। सीओ दौराला शिव ठाकुर ने बताया कि इस होटल में पुलिस को देह व्यापार की सूचना मिली थी। सोमवार को पुलिस ने होटल में छापा मारा। होटल मालिक रोहित पुलिस को देखकर भाग गया। पुलिस ने मैनेजर गुलफाम को पकड़ लिया। होटल के कमरे से चार महिलाएं मिलीं। होटल के अंदर से अश्लील सामग्री बरामद हुई। पूछताछ में मैनेजर ने बताया कि वह व्हाट्सएप पर महिलाओं से संपर्क करता था। ऑनलाइन डिमांड पर महिलाओं व युवतियों की व्यवस्था करता है। पकड़ी गई महिलाएं भी दिल्ली व गाजियाबाद से हैं।
मौके पर पहुंचे नरसिंह वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष कार्तिक व नितिन खिर्वा ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की। आरोप है कि होटल के अंदर मिली अश्लील सामग्री एक मूर्ति के पास रखी हुई थी। इसके बाद संगठन के कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया। पुलिस ने समझाकर कार्यकर्ताओं को शांत किया। सीओ दौराला का कहना है कि होटल मालिक व मैनेजर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। देर रात तक पुलिस महिलाओं से पूछताछ कर रही थी।
-- -- -- -- --
रजिस्टर में मिली खामियां
पुलिस ने छापे के दौरान होटल के रजिस्टर को चेक किया। रजिस्टर के अंदर काफी खामियां मिलीं। पुलिस ने होटल मैनेजर से मामले की जानकारी की। इस पर वह जानकारी नहीं दे सका। होटल के कमरे समेत एक हजार से 15 सौ रुपये तक चार्ज लिया जाता था। पुलिस ने होटल के सीडीआर को अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
-- -- -- -- -