फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police possibility regarding Dussehra, will keep an eye on every nook and corner

Meerut News: दशहरे को लेकर पुलिस अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर रहेगी नजर

Sat, 12 Oct 2024 05:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2024 05:13 AM IST
विज्ञापन
Police possibility regarding Dussehra, will keep an eye on every nook and corner
सुरक्षा के साथ यातायात सुचारू रखने का होगा प्रयास
विज्ञापन

चार हजार से अधिक जवान संभालेंगे कमान


संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। दशहरे को लेकर शनिवार को पुलिस और प्रशासन अलर्ट रहेगा। चार हजार से अधिक जवानों के कंधे पर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था सुचारू रखने का जिम्मा है। सभी रामलीलाओं मैदान में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। आलाधिकारियों के निर्देश पर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जिले में चप्पे पर पुलिस व फोर्स निगरानी करेगी और अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करते रहेंगे।
एसएसपी डा. विपिन ताडा ने बताया कि शहर में प्रमुख रूप से चार स्थलों के रामलीला मैदान दिल्ली रोड, भैसाली मैदान, जेलचुंगी चौराहा और सूरजकुंड पार्क में दशहरा से जुड़े आयोजन होंगे। इनमें काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुटने की उम्मीद है। यातायात व्यवस्था खराब न हो इसको लेकर 350 ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। ये सभी एसपी ट्रैफिक राघवेंद्र कुमार मिश्र के निर्देशन में काम करेंगे। सुरक्षा के भी व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन

करीब 650 उप निरीक्षक, दो हजार कांस्टेबल/हेड कांस्टेबल, 80 इंस्पेक्टर और करीब 150 से ज्यादा महिला कांस्टेबल की ड्यूटी लगाई गई है। 400 होमगार्ड भी पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर ड्यूटी देंगे। सभी रामलीला स्थलों में एक-एक एसपी और सीओ की भी तैनाती की गई है। उनका साथ देने के लिए प्रशासन की ओर से एसीएम रहेंगे। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील कहे जाने वाले इलाकों में पीएसी और आरएएफ की दो दो कंपनी तैनात की गई है। एसएसपी का कहना है कि अगर किसी ने माहौल खराब करने की कोशिश की तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



रामनवमी और जुमे पर अलर्ट रही पुलिस
शुक्रवार को रामनवमी व जुमे पर भी पुलिस-प्रशासन अलर्ट रहा। कमिश्नर सेल्वा कुमारी जे, आईजी नचिकेता झा, डीएम दीपक मीणा और एसएसपी डॉ. विपिन ताडा सहित तमाम प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी सड़कों पर मुस्तैद रहे। सभी अधिकारियों ने शहर के संवेदनशील इलाकों में भ्रमण किया।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article