{"_id":"5df77a4c8ebc3e87b402e2a7","slug":"police-officers-have-meeting-with-maulanas-in-muzaffarnagar-of-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"नागरिकता कानून: पुलिस अफसरों ने मौलानाओं के साथ की बैठक, शांति बनाए रखने की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नागरिकता कानून: पुलिस अफसरों ने मौलानाओं के साथ की बैठक, शांति बनाए रखने की अपील
Mon, 16 Dec 2019 07:45 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 16 Dec 2019 07:45 PM IST
विज्ञापन
मौलानाओं के साथ बैठक करते इंस्पेक्टर संतोष कुमार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ दिल्ली और अलीगढ़ में हिंसक प्रदर्शन होने के चलते खतौली पुलिस ने मौलानाओं और मुस्लिम संगठन से जुड़े लोगों को थाने पर शांति समिति की बैठक के लिए रात में सूचना दी। इससे कुछ लोगों में भ्रम की स्थिति भी पैदा हो गई।
विज्ञापन
उच्चाधिकारियों के निर्देश पर मौलानाओं और मुस्लिम संगठन से जुड़े लोगों से शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील के लिए बैठक की जानी थी। इसके लिए रविवार रात में ही खतौली कोतवाली पुलिस ने मौलानाओं और मुस्लिम संगठनों से जुड़े लोगों के घर पहुंचकर सूचना दी और कहा कि सोमवार सुबह उनको थाने में बुलवाया गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मदरसों के 250 छात्रों के खिलाफ मुकदमा, विधायक बोले- देश विरोधी गतिविधियों का केंद्र बना दारुल उलूम
विज्ञापन
कोतवाली निरीक्षक संतोष कुमार त्यागी ने बताया कि नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में कोई जुलूस या प्रदर्शन न हो, इसके लिए मौलानाओं और मुस्लिम संगठनों से जुड़े लोगों को थाने में बुलवाकर बैठक ली।
इंस्पेक्टर ने कहा कि धारा 144 लागू है। लोग कानून का पालन करें। बिना अनुमति जुलूस, धरना, प्रदर्शन नहीं होने दिया जाएगा। किसी ने भी बिना अनुमति के विरोध प्रदर्शन अथवा जुलूस निकाला, तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने नगर एवं देहात क्षेत्रों में शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/