फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police of three states including Uttarakhand and Meerut are on the lookout for criminal Parvez and Nafees

UP: वारदात करने में माहिर हैं ये इनामी बदमाश, तलाश में जुटी तीन राज्यों की पुलिस, अब टूटी मेरठ अफसरों की नींद

Sat, 04 Mar 2023 06:50 PM IST
कपिल kapil गजेंद्र चौधरी, अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
गजेंद्र चौधरी, अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 04 Mar 2023 06:50 PM IST
सार

Meerut News : ये बड़े इनामी बदमाश वारदात करने में माहिर हैं। इन दोनों बदमाशों की तलाश में तीन राज्यों की पुलिस जुटी है। उधर, मेरठ में पुलिस अधिकारियों की नींद अब टूटी है।

विज्ञापन
Police of three states including Uttarakhand and Meerut are on the lookout for criminal Parvez and Nafees
उत्तराखंड पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के दो बदमाश दिल्ली, यूपी, उत्तराखंड पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। दोनों बदमाश डकैती की वारदात के बाद मेरठ में आकर छिप जाते हैं। अपराध का यह सिलसिला करीब छह माह से चल रहा है। उत्तराखंड पुलिस ने दोनों बदमाशों पर दो-दो लाख का इनाम घोषित किया तो मेरठ पुलिस की नींद टूटी। दोनों को गिरफ्तार करने के लिए क्राइम ब्रांच ने स्पेशल टीम बनाई है। 

विज्ञापन


समरगार्डन, लिसाड़ीगेट निवासी परवेज उर्फ फिरोज बाबा व सरधना निवासी नफीस उर्फ सपाटा पर पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड अशोक कुमार ने दो-दो लाख का इनाम घोषित किया है। दोनों बदमाशों ने अपने साथियों के साथ मिलकर उत्तराखंड के डोईवाला में कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के चचेरे भाई शीशपाल के घर पर 15 अक्तूबर 2022 को डकैती डाली थी। 
विज्ञापन


मेरठ के फरार दोनों बदमाशों का उत्तराखंड पुलिस ने मेरठ में रिकॉर्ड भेज दिया। मेरठ पुलिस ने बदमाशों की कुंडली खंगाली तो पता चला कि वह लूट, डकैती की वारदात करने में माहिर हैं। पुलिस के मुताबिक, मेरठ और दिल्ली में भी बदमाशों पर कई मुकदमे पंजीकृत हैं। बदमाशों की तलाश में मेरठ, उत्तराखंड व दिल्ली पुलिस ने सरधना और लिसाड़ीगेट में दबिश दी। लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़े। एसपी क्राइम अनित कुमार का कहना है कि दोनों शातिर बदमाश हैं। जल्द गिरफ्तार किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: चर्चित मामला: शहर में बड़ा नाम, पर बहू ने खोल दिए पति के गहरे राज, इन गंभीर आरोपों से बदनाम हुआ दीवान समूह

मेरठ में घेराबंदी के बाद दिल्ली-उत्तराखंड में ठिकाना 
पुलिस के मुताबिक, बदमाशों ने सरधना में 27 फरवरी 2017 में डकैती, सरूरपुर में 2 अप्रैल 2019 में राहगीरों से लूट और जानी में लूट के विरोध में गोली मारी। लिसाड़ीगेट, कोतवाली में कई वारदात को अंजाम दिया। मेरठ में उनकी घेराबंदी की गई तो दोनों बदमाश उत्तराखंड, दिल्ली में शिफ्ट हो गए। आरोपी परवेज ने दिल्ली के खड्डा कॉलोनी जैतपुर पार्ट-2 कालिंदी कुंज में मकान बना लिया। दोनों के गिरोह में मेरठ के कई बदमाश शामिल हैं। 

यह भी पढ़ें: Baghpat: बेटी को मारते वक्त नहीं पसीजा पिता का कलेजा, दी थी दर्दनाक मौत, पुलिस ने आरोपी होमगार्ड को भेजा जेल

तलाश में जुटी क्राइम ब्रांच की स्पेशल टीम 
परवेज और नफीस की गिरफ्तारी के लिए क्राइम ब्रांच की स्पेशल टीम लगी है। सरधना और लिसाड़ीगेट में दोनों बदमाशों के छिपे होने की जानकारी पुलिस टीम को मिली थी। इससे पहले बदमाशों की घेराबंदी की जाती वह भाग गए। 10 दिन पहले दिल्ली में दोनों की लोकेशन बताई गई थी। तीन राज्यों की पुलिस दोनों बदमाशों को ढूंढने में लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed