फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police ki Pathshala, Police officers has safety tips given to the students

पुलिस की पाठशाला: अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं के हर सवाल का दिया जवाब

Sat, 29 Feb 2020 10:16 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 29 Feb 2020 10:16 PM IST
विज्ञापन
Police ki Pathshala, Police officers has safety tips given to the students
पुलिस की पाठशाला का आयोजन - फोटो : अमर उजाला

पुरुष प्रधान समाज में विभिन्न चुनौतियों का सामना छात्राएं कैसे करें, किसी लड़की के सामने स्कूल, कॉलेज या रास्ते में कोई समस्या आती है तो वह उस समय क्या करें, पुलिस छात्राओं की किस प्रकार मदद कर पाएगी। छात्र- छात्राओं ने पुलिस अधिकारियों से सामाजिक व्यवस्थाओं और समस्याओं को लेकर सवाल किए। जिनका अधिकारियों ने जवाब दिया और छात्राओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।

विज्ञापन

 
मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर में शनिवार को स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल में अमर उजाला फाउंडेशन की अनूठी पहल अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स के तहत पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सीओ खतौली आशीष प्रताप सिंह एवं मंसूरपुर थाना प्रभारी मनोज चाहल ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सीओ ने कहा, आत्मविश्वास पैदा कर बेटियां अपने लक्ष्य प्राप्ति की ओर आगे बढ़ें, सफलता उनके कदमों में होगी। उन्होंने पुलिस को मित्र के रूप में सहयोग करने की अपील की। पुलिस को मित्र के रूप में समझकर कॉल करें, तो पुलिस सबसे पहले उनके साथ खड़ी होगी। उन्होंने छात्राओं को पुलिस हेल्पलाइन 112, 1090 आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। 
विज्ञापन


छात्र-छात्राएं एक समान
स्कूल के प्रबंधक संजीव राठी का कहना है कि स्कूल में सभी छात्र छात्राओं के साथ एक समान व्यवहार किया जाता है। समान अवसर मिलने पर लड़कियां लड़कों से अच्छा परिणाम लाती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं के सवाल, पुलिस क्षेत्राधिकारी के जवाब

छात्रा नयासा- क्या गरीब मां बाप की बेटी भी बड़ी अधिकारी बन सकती हैं? 
जवाब- अधिकारी बनने के लिए योग्यता जरूरी है, यदि कोई मेहनत और लगन से प्रयास करेगा तो सफलता अवश्य ही मिलेगी। गरीबी कहीं आड़े नहीं आएगी।

छात्रा निकिता-  किसी लड़की के मां बाप उसकी पढ़ाई बीच में छुड़वा देते हैं, तो उसे क्या करना चाहिए?
जवाब - उस लड़की को अपने मां बाप को पढ़ाई के महत्व के बारे में समझाना चाहिए और उन्हें इस बात को राजी करने के लिए आस पड़ोस व रिश्तेदारों की मदद लेनी चाहिए।

छात्रा धुर्वी- पुरुष प्रधान समाज में विभिन्न चुनौतियों का सामना छात्राएं कैसे करें।
जवाब - चुनौतियों का डटकर मुकाबला करें, उनसे घबराए नहीं। रास्ता अवश्य ही निकलेगा। आज समाज में महिलाओं को बराबर की भागीदारी है।

छात्रा सिमरन - किसी लड़की के सामने स्कूल कॉलेज या रास्ते में कोई समस्या आती है तो वह उस समय क्या करें?
जवाब- सबसे पहले वह वहीं पर उसका विरोध करें। अपने अध्यापकों से इस संबंध में बताए, परिजनों से बताएं उसे बिल्कुल भी ना छिपाएं।

छात्र दानिश - पुलिस को कुछ लोग नकारात्मक दृष्टिकोण से देखते हैं?
जवाब - पुलिस भी समाज का ही अंग है। जिस प्रकार अन्य विभागों में छोटी मोटी कमी हो सकती हैं, पुलिस में भी हो सकती है। पूरा विभाग ऐसा नहीं होता। पुलिस को अपने सहयोगी के रूप में समझें।
 
छात्र देव - आधुनिक समाज में महिलाओं के उत्थान में पुरुष की क्या भूमिका हो सकती है ?
जवाब - जिस प्रकार हम अपने परिवार की महिलाओं को सम्मान की नजर से देखते हैं। उसी प्रकार से समाज की अन्य महिलाओं के साथ भी इसी तरह से व्यवहार करना चाहिए।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed