{"_id":"685c585759694698e70b2b44","slug":"police-is-searching-for-the-accused-of-subhash-chandras-murder-one-youth-has-been-taken-into-custody-sardana-news-c-73-1-smrt1027-104388-2025-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुभाष चंद्र की हत्या के आरोपी की तलाश में लगी पुलिस, एक युवक को हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुभाष चंद्र की हत्या के आरोपी की तलाश में लगी पुलिस, एक युवक को हिरासत में
विज्ञापन
जानीखुर्द। जानी खुर्द निवासी किसान सुभाष चंद्र की सोमवार रात अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने घटना के खुलासे के लिए एक युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पुलिस का मानना है कि हत्यारा मृतक का कोई करीबी हो सकता है।
जानी खुर्द निवासी सुभाष चंद्र किसान था। उसके खेत गंगनहर मार्ग पर गांव टीकरी के सामने हैं। सोमवार को सुभाष चंद्र खेत पर रजबहे के पानी से सिंचाई करने गया था। रात 9:00 बजे के करीब सुभाष चंद्र सिवाल खास निवासी एक ग्रामीण को घायल अवस्था में गंगनहर मार्ग पर मिला। उसकी कमर में गोली लगी थी। ग्रामीण ने घटना की जानकारी थाना पुलिस को दी थी। पुलिस ने घायल सुभाष चंद्र को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया।
मंगलवार तड़के उपचार के दौरान अस्पताल में सुभाष चंद्र की मौत हो गई थी। घटना की रिपोर्ट मृतक के पुत्र आयुष ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ दर्ज करवाई। पुलिस ने इस मामले में एक युवक को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल का कहना है कि घटना के खुलासे के लिए मृतक की मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाई गई है। हत्यारा मृतक का कोई खास करीबी हो सकता है। मृतक का किसी से विवाद तो नहीं है, इसका भी पता किया जा रहा है। जल्द हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।