फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police is identifying in stone pelting case

पथराव मामले में पुलिस कर रही शिनाख्त

Mon, 24 Feb 2020 02:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2020 02:06 AM IST
विज्ञापन
Police is identifying in stone pelting case
पथराव मामले में पुलिस कर रही शिनाख्त
विज्ञापन

फलावदा। फलावदा में आबादी के बीच टावर लगाने के को लेकर चले आ रहे विवाद में तीन दिन पहले दो पक्षों में पथराव हुआ था। इसे लेकर दोनों पक्षों से नामजद तथा अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपियों की शिनाख्त करने की कोशिश कर रही है।

कस्बे के मोहल्ला हलवाई वाले कुएं के पास छत पर टावर लगाने का विरोध लोग करते आ रहे थे। आबादी के बीचों बीच टावर नहीं लगाने की मांग करते हुए लोगों ने मुख्यमंत्री पोर्टल सहित उच्च अधिकारियों से शिकायत की थी। इसी विवाद को लेकर तीन दिन पूर्व दोनों पक्षों में पथराव हो गया था। मामले में दोनों पक्ष से 15 लोगों को नामजद तथा 50 से अधिक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। रविवार को थाना पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की मदद से अज्ञात लोगों की पहचान की। थाना प्रभारी राकेश कुमार पुंडीर ने बताया कि अज्ञात में से महिलाओं सहित अधिकतर लोगों की पहचान हो चुकी है। शीघ्र ही गिरफ्तारी कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed