फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police investigating several points in Aadesh murder case

Meerut News: आदेश हत्याकांड में कई बिंदुओं पर जांच कर रही पुलिस

Mon, 04 Nov 2024 03:49 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2024 03:49 AM IST
विज्ञापन
Police investigating several points in Aadesh murder case
किठौर (मेरठ)। शौल्दा में दिवाली की रात किसान आदेश की हत्या और उसके साथ रही रही देववती के सिर में गोली लगने की घटना में पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। देववती और आदेश के परिजनों पर शक की सूई घूम रही है। जमीन के सौदे में कोई विवाद तो नहीं है, इस बिंदु पर भी जांच की जा रही है। रविवार को एसपी देहात राकेश कुमार व सीओ किठौर प्रमोद कुमार सिंह ने थाना प्रभारी बृजेश कुमार पांडेय के साथ बैठक कर कई बिंदुओं पर जांच करने तथा शीघ्र खुलासा करने के निर्देश दिए घटना स्थल का मौका मुआयना किया।
विज्ञापन

बिजेंद्र और देववती गांव के ही आदेश के खेतों में मजदूरी करते थे। इसी बीच आदेश और देववती के संबंध बन गए। आदेश की पत्नी की बीमारी के चलते कई वर्ष पूर्व मौत हो गई थी। इसके बाद देववती आदेश के साथ उसके घेर में रहने लगी। जबकि आदेश की मां अलग घर में रहती है। आदेश के दो पुत्र रोबिन और नीशू हैं। घर से वह ज्यादा वास्ता नहीं रखते। देववती के भी दो पुत्र लोकेश और ललित दो पुत्र हैं। दोनों अपने पिता बिजेंद्र के साथ रहते हैं। ग्रामीणों के मुताबिक देववती के पति और दोनों बेटों का खर्च भी आदेश ही उठाता था।
विज्ञापन

कुछ दिन पूर्व देववती की लड़की की शादी भी आदेश ने ही कराई थी। शादी में कार दी गई थी। आदेश के इस रवैये को लेकर उसके परिजन और रिश्तेदार भी नाखुश थे। आदेश के पास करीब 46 बीघा जमीन थी। इसमें से करीब 16 बीघा जमीन मेरठ-गढ़ मार्ग पर है। हाल ही में आदेश ने आठ बीघा जमीन का सौदा 3.20 करोड़ रुपये में किया था। इसकी पेशगी के रूप में बड़ी रकम आदेश के पास आई थी। जिसके बाद आदेश ने एक कार खरीदी थी। बृहस्पतिवार रात दिवाली के पटाखों के शोर के बीच किसान आदेश उर्फ गुड्डू की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

देववती को भी सिर में गोली मारी गई थी। पूरी रात और शुक्रवार को दिन में भी किसी को घटना का पता नहीं चला। शुक्रवार रात सूचना मिलने पर पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची और सबूत जुटाए। देववती को अस्पताल में भर्ती कराया और आदेश का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आदेश की बड़ी बहन सरिता की ओर से देववती और उसके पुत्रों लोकेश, ललित, पति बिजेंद्र और भाई के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस आदेश और देववती के परिजनों से पूछताछ कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया है कि आदेश की हत्या बृहस्पतिवार रात को ही गोली मारकर की गई थी। एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा का कहना है कि मामले की जांच जारी है। जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।

-----
पुलिस इन बिंदुओं पर कर रही है जांच
पुलिस इस घटना में कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। आदेश की हत्या करने वाले और वेदवती को गोली मारने वाले कितने लोग थे। दोनों को गोली एक ही तमंचे से मारी या फिर दूसरे हथियार से, दो दिन तक घटना का किसी को कैसे पता नहीं चला। आदेश की जमीन के सौदे की रकम किसके सामने आई। किस को इस बारे में पता था। बची हुई रकम अब किसके पास है। देववती को गोली कब लगी, सिर में गोली लगने के बाद भी वह बिना इलाज के इतनी देर कैसे जिंदा रही, इसकी जांच भी पुलिस कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed