फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police investigate private passenger bus carrying parcels

Meerut News: पार्सल ढो रही प्राइवेट यात्री बस की पुलिस ने की जांच

Sat, 27 Dec 2025 02:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Dec 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
Police investigate private passenger bus carrying parcels
यातायात पुलिस ने बृहस्पतिवार रात को पार्सल में माल ढो रही प्राइवेट यात्री बस को रोककर सदर बाजार थाने पर खड़ा कर दिया है। जीएसटी विभाग को भी इसकी सूचना दी गई और यात्रियों को अन्य बसों से रवाना किया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार रात को यातायात पुलिस ने आबूलेन के पास प्राइवेट यात्री बस को रोककर तलाशी ली। बस में 15 यात्रियों के साथ बड़ी संख्या में पार्सल और अन्य सामान लदा होने पर पुलिस को संदेह हुआ था। पुलिस ने यात्रियों को अन्य बसों से आगरा और मुरैना के लिए रवाना किया गया। हरिद्वार से आ रही यात्री बस के चालक-परिचालक समेत चार लोगों को पुलिस थाने लेकर आ गई। इसके बाद जीएसटी अधिकारियों को भी सूचना दी गई। विभाग के अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर बस में लदे माल के बिल और कागजात की जांच की। जांच में किसी भी प्रकार की अनियमितता सामने नहीं आई। एसपी यातायात राघवेंद्र मिश्रा ने बताया कि यात्रियों के साथ नियमों से अधिक मात्रा में सामान ढोया जा रहा था। जांच पड़ताल करने के बाद चालक-परिचालक को छोड़ दिया। बस का चालान किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed