फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   police in deffence for droga

दरोगा का बचाव में पुलिस, पीड़िता काट रही चक्कर

Thu, 11 Jul 2019 02:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
police in deffence for droga
- पीड़िता बोली, इंसाफ नहीं मिला तो खा लूंगी जहर
विज्ञापन

- दरोगा के खिलाफ दुष्कर्म का चल रहा है मुकदमा
मेरठ।
दहेज उत्पीड़न के मुकदमे में पति और सास के खिलाफ चार्जशीट लगाने का झांसा देकर सिविल लाइन थाने के दरोगा दरोगा विजय कुमार ने पीड़िता से दुष्कर्म किया। जिसका मुकदमा एसएसपी के निर्देश पर थाने में दर्ज हुआ। पीड़िता का आरोप है कि पुलिस आरोपी दरोगा को बचाने में लगी है। ऐसे में उसे जान का खतरा है। पीड़िता ने कहा कि उसे इंसाफ नहीं मिला तो जहर खाकर जान दे देगी।
मामला सिविल लाइन क्षेत्र का है। पीड़िता बुधवार को अपने दोनों बच्चों को लेकर एसएसपी ऑफिस पहुंची। वहां एसपी क्राइम को बताया कि वह सिपाही की बहन है। पति से उसका झगड़ा चल रहा है, जिसका मुकदमा सिविल लाइन थाने में दर्ज है। इस मुकदमे की विवेचना दरोगा विजय कुमार कर रहे थे। मुकदमे की जांच के बहाने दरोगा उनके घर आए। आरोप है कि दरोगा ने दुष्कर्म की वारदात कर दी। इसका पर्दाफाश महिला ने दरोगा की ऑडियो वायरल कर किया था।
विज्ञापन

महिला ने आरोप लगाया कि दरोगा सस्पेंड हो गया और उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज है। इसके बावजूद पुलिस उसको बचाने में लगी है। उसके 164 के बयान भी कोर्ट में दर्ज नहीं कराए गए हैं। दरोगा उसको बार बार धमकी दिलवा रहे हैं। उसे और उसके दोनों बच्चों को जान का खतरा बना हुआ है। पीड़िता ने आरोपी दरोगा को जेल भेजने की मांग की। एसपी क्राइम रामअर्ज ने बताया कि पीड़िता के खिलाफ भी उसके ससुराल वाले आए थे। पीड़िता के 164 के बयान जल्द कराए जाएंगे। दोनों पक्षों की जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed