फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   police ignore loot case in meerut

पुलिस का खेल...दरोगा की पत्नी से लूट का मामला मारपीट में दर्ज

Sun, 07 Mar 2021 02:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Mar 2021 02:10 AM IST
विज्ञापन
police ignore loot case in meerut
पुलिस का खेल...दरोगा की पत्नी से लूट का मामला मारपीट में दर्ज
विज्ञापन

मेरठ। गन प्वाइंट पर दरोगा की पत्नी से बदमाशों ने लूट की और पुलिस ने मामला मारपीट और धमकी में दर्ज कर दिया है। थानों में मिशन शक्ति अभियान कैसे पूरा होगा, जब महिला की शिकायत नहीं सुनी जाएगी। दरोगा की पत्नी के साथ वारदात को भी पुलिस ने झूठा बता दिया है।
टीपी नगर थाना क्षेत्र के लल्लापुरा नई बस्ती स्थित सिद्धार्थनगर निवासी दरोगा वीरपाल सिंह की पत्नी सोनम से बृहस्पतिवार को सरेआम बदमाशों ने लूटपाट की। सोनम ने बताया कि सोहराब डिपो से वह टेंपो में बैठी थी। टेंपो में दो महिला, दो बदमाश भी सवार थे। सोनम का आरोप है कि इन लोगों ने गन प्वाइंट पर लेकर उससे बैग छीना। इसमें 26 हजार रुपये और जेवरात थे। सोनम ने शुक्रवार को नौचंदी थाने में पहुंचकर इसकी तहरीर दी थी। लेकिन नौचंदी पुलिस ने इस मामले को टेंपो में मारपीट और धमकी वाला बताया। लूट की कहानी को फर्जी बताकर मारपीट और धमकी देने की धारा में ही केस दर्ज किया है। इंस्पेक्टर नौचंदी प्रेमचंद शर्मा अभी मामले की जांच करने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

---
पुलिस का खेल, दम तोड़ रहा अभियान
- प्रदेश सरकार द्वारा चलाया मिशन शक्ति अभियान थानों में दम तोड़ता दिखाई दे रहा है। नौचंदी, लालकुर्ती, परतापुर और टीपी नगर क्षेत्र से लगातार कई शिकायतें एसएसपी ऑफिस पर पहुंची हैं। थानों पर कार्रवाई न होने पर महिलाओं को आला अफसरों के यहां चक्कर काटने पड़ते हैं। सदर बाजार, नौचंदी और खरखौदा थाने में भी महिलाओं की तीन दिन में पांच शिकायत पहुंची हैं। इसमें लूट को चोरी और चोरी को गुमशुदगी में दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
क्यों बदली दरोगा की पत्नी की तहरीर
पुलिस सूत्रों के अनुसार महिला को समझाया गया और दूसरी तहरीर लिखवाने का दबाव डाला गया। दरोगा की पत्नी की तहरीर क्यों बदली गई, इसे लेकर नौचंदी पुलिस सवालों के घेरे में है। अगर यह तहरीर मारपीट और टेंपो में धमकी देने की है तो भी पूरी विवेचना किए बिना पुलिस को ऐसा नहीं करना चाहिए।

---
दरोगा की पत्नी ने थाने में दूसरी तहरीर दी है, जिस पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस टेंपो चालक और उसमें सवार लोगों की तलाश करने में लगी है। यह घटना लूट की है या फिर टेंपो में बैठने का विवाद है, जांच के बाद इसका खुलासा होगा।
देवेश सिंह, सीओ सिविल लाइन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed