फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police has caught a man with 75 lakhs rupees during checking in Muzaffarnagar

कार में था 75 लाख रुपए से भरा बैग, पुलिस को देखते ही कूदकर भागा चालक, जांच में जुटे अफसर

Sun, 02 Feb 2020 12:15 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Sun, 02 Feb 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Police has caught a man with 75 lakhs rupees during checking in Muzaffarnagar
पुलिस ने 75 लाख रुपये बरामद किए - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में चेकिंग के दौरान एक कार में युवक से 75 लाख रुपये से भरा बैग बरामद किया गया। पुलिस को देखकर कार चालक कूदकर फरार हो गया। मेरठ से आयकर विभाग की जांच टीम ने चरथावल पहुंचकर युवक से बरामद नकदी के बारे में पूछताछ की। अफसरों ने बरामद नकदी के तार हवाला से जुड़ी होने की आशंका जताई है। पुलिस ने कार और दो मोबाइल फोन को सीज करते हुए नकदी जिला कोषागार में जमा करा दी है।  

विज्ञापन


चरथावल एसओ सूबे सिंह शनिवार दोपहर बाद कस्बे में रोहाना तिराहे पर चेकिंग कर रहे थे। मुजफ्फरनगर की तरफ से एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार आती दिखाई दी। पुलिस ने कार को रोकने का प्रयास किया। इस पर चालक कार को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। कार सवार युवक भी भागने की फिराक में था, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर कार से बरामद बैग में नई करेंसी के 2000 और 500 रुपये के नोटों की गड्डियां थी। नोटों की गिनती करने के बाद कुल 75 लाख बरामद हुए। बरामद रुपयों में 35 गड्डी 2000 के नोट और 10 गड्डी 500 रुपये के नोट की थी। एसओ ने इस संबंध में आला अधिकारियों और आयकर विभाग के अफसरों को सूचना दी। 
विज्ञापन


सूचना पर मेरठ से उप आयकर निदेशक (जांच) योगेश नय्यर और आयकर निरीक्षक जांच विनय कुमार ने चरथावल थाने पहुंचकर थाना क्षेत्र के गांव न्यामू निवासी युवक नाजिम पुत्र इरफान से पूछताछ की। युवक ने टीम को कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। उन्होंने थाना प्रभारी को दी गई रिपोर्ट में प्रथम दृष्टया यह माना कि 75 लाख रुपये हवाला कारोबार के जरिये गैर कानूनी तरीके से लाया जा रहा था। इसमें कई तरह के कानूनी प्रावधानों का उल्लंघन किया गया है। बरामद रुपयों को लाने में दो मोबाइल फोन का इस्तेमाल किया गया है। दोनों को पुलिस ने कब्जे में लेकर सील कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, रुपयों को मुजफ्फरनगर जिला कोषागार में जांच होने तक जमा करने के आदेश पुलिस को दिए। आयकर टीम ने नाजिम द्वारा तथ्यों को छिपाने की बात मानी है। पुलिस को मोबाइल का डाटा किसी भी सूरत में नष्ट नहीं होने देने की हिदायत दी गई। उधर, एसओ के मुताबिक नाजिम ने पुलिस को बरामद रुपये अपने होने से इनकार करते हुए कई सवाल खड़े किए हैं। बताया कि वह नंगला राई से कार को किराए पर लेकर दिल्ली गया था। बताया कि शुक्रवार रात में दिल्ली लाल किले पर एक युवक ने उसे बैग दिया था। उसे मालूम नहीं है कि उसमें इतनी बड़ी रकम है। नंगला राई का फरार युवक भी जांच के घेरे में है। फिलहाल पुलिस पूछताछ करने में जुटी है। 

जूता व्यापारी है नाजिम
एसओ सूबे सिंह ने बताया कि पकड़ा गया युवक नाजिम न्यामू गांव का रहने वाला है, जो कस्बे में ही जूतों की दुकान करता था। वह अभी कुछ नहीं बता रहा है। कार छोड़ कर भागा युवक नंगला मुबारिक इस्तेकार बताया गया है, जिसे पुलिस तलाश कर रही है।

मोबाइल फोन से हो सकता है बड़ा खुलासा
आयकर विभाग की जांच के बाद ही पूरे मामले से पर्दा उठेगा। इनके अलावा मोबाइल कॉल डिटेल के बाद कई लोगों की गर्दन इस हाईप्रोफाइल मामले में फंस सकती है। उधर, एसओ ने बताया कि कई साल पहले हैबतपुर के पास बदमाशों ने नाजिम के पैर में गोली मारकर नकदी लूटी थी, तब पुलिस ने घटना को संदिग्ध माना था। 

कप्तान ने हवाला के मामले से इंकार नहीं किया
एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि चरथावल में चेकिंग के दौरान कार सवार युवक के कब्जे से 75 लाख रुपये बरामद हुए हैं, जबकि कार चालक फरार हो गया। पकड़ा गया युवक न्यामू गांव का नाजिम सही जानकारी नहीं दे रहा है, जिससे पूछताछ की जा रही है। उन्होंने यह रुपया हवाला का होने से भी इंकार नहीं किया है। एसएसपी ने बताया कि रुपया हवाला का भी हो सकता है, इस संबंध में आयकर विभाग के अधिकारियों को बुलाया गया था। उन्होंने फिलहाल रुपयों के जांच होने तक ट्रेजरी में रखवा दिया है। इस मामले की जांच अब ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) द्वारा की जाएगी। आयकर विभाग के अधिकारियों ने रिपोर्ट बना कर ईडी को भेज दी है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed