फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police has arrested accused Shahzad for taking a kidnapped girl to Shaheen Bagh

अपहृत युवती को शाहीन बाग लेकर गया था शहजाद, कराना चाहता था धर्म परिवर्तन, पुलिस ने दबोचा

Thu, 30 Jan 2020 02:11 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 30 Jan 2020 02:11 AM IST
विज्ञापन
Police has arrested accused Shahzad for taking a kidnapped girl to Shaheen Bagh
पुलिस ने आरोपी शहजाद को गिरफ्तार किया - फोटो : अमर उजाला

मेरठ से अपहृत युवती को शाहीन बाग दिल्ली ले जाने के आरोपी शहजाद निवासी मोदीनगर को परतापुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवती का धर्म परिवर्तन करना चाहता था। इससे पहले पुलिस ने युवती को बरामद कर लिया। युवती का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। 

विज्ञापन


परतापुर थानाक्षेत्र के एक गांव की युवती एक स्कूल में शिक्षिका है। शहजाद निवासी मोदीनगर से शिक्षिका की मुलाकात हुई थी। पांच दिन पहले शहजाद ने युवती को अगवा कर लिया था। युवती के परिजनों ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने अपहृत युवती को मंगलवार को शाहीन बाग दिल्ली से बरामद कर लिया था। युवती से पूछताछ के बाद आरोपी शहजाद को गिरफ्तार किया गया। 
विज्ञापन


सीओ ब्रह्मपुरी चक्रपाणि त्रिपाठी के अनुसार युवती को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला अपहरण का है या नहीं, इसकी जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें: दरिंदे को मारी गोली, चलते ऑटो में युवती से किया था दुष्कर्म का प्रयास, मुठभेड़ में दरोगा भी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

शाहीन बाग क्यों ले गया युवती को
शहजाद युवती को लेकर शाहीन बाग क्यों और कैसे पहुंचा। युवती को शाहीन बाग ले जाने के पीछे आरोपी का क्या मकसद था, इसको लेकर सवाल उठ रहे हैं। वहीं युवती के परिजनों ने भी युवती को शाहीन बाग ले जाने को लेकर आपत्ति जताई है। शाहीन बाग में सीएए के विरोध में धरना प्रदर्शन चल रहा है।

इंस्पेक्टर परतापुर आनंद कुमार मिश्रा के मुताबिक युवती को शनिवार को शहजाद ने फोन करके बुलाया था। युवती के घर न पहुंचने पर परिजनों ने थाने में तहरीर दी थी। बताया गया कि मंगलवार रात मोदीनगर पुलिस ने दोनों को पकड़ा था। मामला परतापुर थाने का होने के बाद मोदीनगर पुलिस ने युवक व युवती को परतापुर पुलिस के सुपुर्द कर दिया था। पुलिस ने बुधवार को युवती का डॉक्टरी परीक्षण कराया। बृहस्पतिवार को उसको कोर्ट में पेश किया जाएगा।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed