{"_id":"6a6e2fd64c17bf43ae0f20be","slug":"police-found-two-missing-teenagers-within-two-hours-meerut-news-c-44-1-smrt1055-113134-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: पुलिस ने दो घंटे में तलाश लिए दो लापता किशोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: पुलिस ने दो घंटे में तलाश लिए दो लापता किशोर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। थाना क्षेत्र से लापता हुए दो नाबालिग को सरधना पुलिस ने महज दो घंटे के भीतर सकुशल तलाश कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। शुक्रवार दोपहर टाउन हॉल रोड निवासी पीड़ित पिता ने थाना सरधना पहुंचकर तहरीर दी थी कि उनका 14 वर्षीय पुत्र अपने 16 वर्षीय दोस्त के साथ घर से बिना बताए कहीं चला गया है। काफी तलाश के बाद भी दोनों का कोई पता नहीं चलने पर उन्होंने पुलिस से मदद की गुहार लगाई।
सूचना मिलते ही थाना पुलिस ने तत्काल टीम गठित कर दोनों किशोरों की तलाश शुरू कर दी। संभावित स्थानों पर खोजबीन और पूछताछ के दौरान पुलिस ने करीब दो घंटे के भीतर दोनों किशोर को कसबे से ही सकुशल तलाश लिया। आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद पुलिस ने दोनों बच्चों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
-- -- -- -- -