फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   police found inspecter laxmi on remand

इंस्पेक्टर लक्ष्मी ने बंद पड़ी फैक्टरी में छिपाई थी गबन की रकम, 24 घंटे का पुलिस रिमांड मंजूर

Sat, 16 Nov 2019 01:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sat, 16 Nov 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
police found inspecter laxmi on remand
इंस्पेक्टर लक्ष्मी चौहान - फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद के लिंक रोड थाने की पूर्व इंस्पेक्टर लक्ष्मी सिंह चौहान का 24 घंटे का रिमांड मंजूर हो गया है। सीओ (विवेचक) ने आरोपी इंस्पेक्टर से गबन के 70 लाख रुपये बरामद करने की बात कही है। जिस पर कोर्ट ने रिमांड दिया है। आदेश शनिवार सुबह 10 बजे से शुरू हुआ।
विज्ञापन


सरकारी वकील सिराजुद्दीन अलवी ने बताया कि इस मामले के विवेचक सीओ गाजियाबाद आतिश कुमार सिंह ने आरोपी महिला इंस्पेक्टर लक्ष्मी सिंह को पुलिस रिमांड पर लेने के लिये कोर्ट में अर्जी दी थी। उन्होंने अर्जी में सीएमएस कंपनी के 70 लाख रुपये बरामद कराने की बात कही।
विज्ञापन

 

दावा किया है कि आरोपी इंस्पेक्टर ने रुपये गाजियाबाद की एक बंद पड़ी फैक्टरी में रखे बताए थे। वहीं आरोपी इंस्पेक्टर के अधिवक्ता जगदीश पावटी ने अदालत को बताया कि वह कोई पैसा बरामद नही करा सकती। पुलिस ने जो प्रार्थना पत्र दिया है। वह गलत तथ्यों पर दिया है। सुनवायी के बाद अदालत ने आरोपी इंस्पेक्टर को 24 घंटे के पुलिस रिमांड पर सशर्त दिए जाने का आदेश दिया है।
 

अदालत ने आदेश दिया है कि पुलिस रिमांड पर लेने से पूर्व तथा वापस दाखिल करने से पूर्व चिकित्सीय परीक्षण कराया जायेगा। इस दौरान वह अपने अधिवक्ता को साथ रख सकती है, जो कार्रवाई स्थल पर निश्चित दूरी पर रहेगा। अभियुक्त के साथ कोई शारीरिक उत्पीड़न व थर्ड डिग्री का प्रयोग नही किया जायेगा। वहीं इसी मामले में आरोपी नवीन पचौरी की अग्रिम जमानत अर्जी को भी अदालत ने खारिज कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed